Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PitruPakshaRituals : पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना शुभ है या अशुभ?

September 28, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों संग की गुफ्तगू

September 28, 2026

NepalFloods : नेपाल में फिर कुदरत का कहर, 21 की मौत

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Dharali Rescue : उजड़े गाँव बसाने निकली एक्सपर्ट टीम
उत्तरकाशी

Dharali Rescue : उजड़े गाँव बसाने निकली एक्सपर्ट टीम

The committee members held detailed discussions with the affected families, public representatives and district administration officials and took their suggestions.
Narad PostBy Narad PostAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Dharali Rescue
Dharali Rescue
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Dharali Rescue : उजड़े गाँव बसाने निकली एक्सपर्ट टीम :- आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने व्यापक निरीक्षण कर पुनर्वास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन किया। समिति में सचिव राजस्व डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा डॉ.आशीष चौहान तथा अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना शामिल रहे।

समिति के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श कर उनके सुझाव संकलित किए। प्रभावित ग्रामीणों ने जांगला, लंका एवं कोपांग में विस्थापन की मांग रखते हुए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की तर्ज पर धराली का पुनर्निर्माण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर आपदा पीड़ित कौशिक पंवार ने सेब उत्पादकों के लिए सड़क मार्ग के समीप सुरक्षित भंडारण हेतु शेड निर्माण कराए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क मार्ग के बहाल होते ही शेड का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा यह त्रासदी अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। केंद्र एवं राज्य सरकार शासन और प्रशासन इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रभावित क्षेत्र में तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों प्रकार के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। क्षति की भरपाई के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि आपदा में क्षतिग्रस्त फसलों एवं सेब के वृक्षों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। सड़क मार्ग बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत धनराशि वितरित की जा चुकी है तथा समुचित मात्रा में खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं  उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा डॉ.आशीष चौहान और अपर सचिव हिमांशु खुराना ने कहा कि विस्थापन हेतु प्रभावित परिवारों को उपयुक्त विकल्प प्रदान किए जाएंगे। जिनके आधार पर विस्थापन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का संपूर्ण विवरण तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

#AidAndRelief #DharaliRelief #DharaliRescue #DisasterAid #DisasterReliefTeam #DisasterResponse #DisasterSupport #ExpertRescueTeam #HelpingHands #HopeForVillages #HumanitarianMission #LandslideRelief #MountainRelief #MountainRescueMission #MountainVillageRescue #NaturalDisasterRescue #NatureDisasterRelief #RebuildHopes #RebuildingDreams #RebuildingLives #RebuildVillages #RehabilitationDrive #RehabilitationMission #ReliefAndRehab #ReliefForVillagers #ReliefInAction #ReliefMissionUttarakhand #ReliefOperation #ReliefWorkers #RescueEfforts #RescueHeroes #RescueMission #RescueOperationUpdate #RescueUpdates #RescueVolunteers #RuralRecovery #RuralRehabilitation #SaveVillages #TeamOnMission #UttarakhandHimalayas #UttarakhandRelief #UttarakhandRescue #VillageAid #VillageHope #VillageRecovery #VillageRehabilitation #VillageRestoration #VillageSurvivors dharali aapda news Dharali Rescue : उजड़े गाँव बसाने निकली एक्सपर्ट टीम DisasterManagement HimalayanRescue khoji narad narad post naradpost breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami uttarakhand UttarakhandNews uttarkashi aapda news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleखराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17 -चिनूक लौटे वापस
Next Article शादीशुदा जोड़ों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक फ्री में करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों संग की गुफ्तगू

September 28, 2026

NepalFloods : नेपाल में फिर कुदरत का कहर, 21 की मौत

September 28, 2026

MarriageFraud : ‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी,, दूल्हे के उड़े होश

September 28, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

PitruPakshaRituals : पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना शुभ है या अशुभ?

By Narad PostSeptember 28, 20260

PitruPakshaRituals : पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना शुभ है या अशुभ? :-  पितृ पक्ष…

UttarakhandNews : उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों संग की गुफ्तगू

September 28, 2026

NepalFloods : नेपाल में फिर कुदरत का कहर, 21 की मौत

September 28, 2026

Drishyam3 : ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर बड़ा अपडेट

September 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?