Author: Narad Post

मुख्यमंत्री का ऐलान, आपदा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अब नहीं होगा कोई भी नया निर्माण ;- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक कर आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की तुरंत पहचान की जाए। इन इलाकों में नई बसावट या किसी भी तरह के नए निर्माण पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि नदियों, नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों के किनारों पर सरकारी या निजी निर्माण सख्त वर्जित रहेगा। जिलाधिकारियों को इसके लिए तुरंत दिशा-निर्देश…

Read More

80 साल के बुजुर्ग को ‘ऑनलाइन प्यार’ पड़ा महंगा, गंवा दिए 9 करोड़ :- खबर जितनी अविश्वसनीय लगती है दरअसल उतनी ही सच बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में एक 80 साल के बुजुर्ग को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन मोहब्बत के नाम पर करीब 9 करोड़ रुपये ठग लिए गए। यह धोखा अप्रैल 2023 से जनवरी 2025 के बीच हुआ, जिसमें बुजुर्ग ने कुल 734 बार पैसे ट्रांसफर किए. सोशल मीडिया की आड़ में इस तरह के ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो बुजुर्गों और मासूम लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो…

Read More

तेज़ बारिश में भी DM बसंल ने फरियादियों का दर्द बांटा  :- जिलाधिकारी सविन बसंल ने  एक बार फिर मानवीय संवेदना का अनूठा उदहारण पेश करते हुए आपदा जैसे हालातों को सम्हालते हुए जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। ख़ास बात ये रही कि भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी अपने मददगार डीएम से कुछ कहने मांगने और बताने उनके दरवार में पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 78 समस्याएं जिलाधिकारी…

Read More

eSIM फ्रॉड! मुंबई में शख्स के खाते से मिनटों में उड़ गए लाखों :- आज के डिजिटल युग में eSIM (एम्बेडेड सिम) तकनीक ने मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए नई सुविधाएं प्रदान की हैं. यह एक डिजिटल सिम कार्ड होता है जिसे फोन के सॉफ़्टवेयर के माध्यम से एक्टिव किया जाता है. इसकी मदद से फिजिकल सिम की तरह कॉल, मैसेज और डेटा की सेवाएं मिलती हैं, लेकिन अब साइबर अपराधियों ने इस तकनीक का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स को भारी नुकसान हो रहा है। हाल ही में मुंबई में एक व्यक्ति के साथ ऐसा हादसा हुआ,…

Read More

आपदा प्रभावितों को बांटी जा रही राहत सामग्री :- आपदा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न सामग्री निरन्तर भेजी जा रही है। मंगलवार को हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने पर राशन सामग्री को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शासन–प्रशासन की प्राथमिकता है कि वहां दैनिक आवश्यकता की चीजों से लेकर पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न सामग्री सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राशन वितरण की प्रक्रिया भी गतिमान है। लोगों के घरों तक जाकर टीमों द्वारा लगातार राशन वितरण किया जा रहा है। राहत शिविरों में भी चिकित्सा, खाने से लेकर रहने तक सभी…

Read More

यूपीएससी की प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा पास कर 48 वी रेंक लाने वाले खटीमा के युवा ने सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सपना किया साकार :- खटीमा तहसील के टेढ़ाघाट निवासी दीपेंद्र सिंह धामी ने यूपीएससी की प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा को पास कर देश भर में 48 वी रेंक प्राप्त की है। दीपेंद्र ने सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सपना साकार कर खटीमा सहित पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वहीं बेंगलौर से इंटरव्यू क्लियर करने के बाद दीपेंद्र अब मेडिकल परीक्षा पास कर 11 महीने की ट्रेनिंग चेन्नई ऑफिसर अकादमी में प्राप्त करेंगे। दीपेंद्र ने प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा…

Read More

 दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते? : – आवारा कुत्तों द्वारा छोटे बच्चे को लगातार निशाना बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. कोर्ट द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान पर सुप्रीम कोर्ट दौरान कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने का आदेश दिया है. जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर दूसरे जगह स्थानांतरित करें या फिर शेल्टर होम में रखा जाए। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के बाद अपनाई जाने…

Read More

ऑपरेशन कालनेमी के तहत दून पुलिस की बडी कार्यवाही :- पहचान छिपाकर लड़कियों को अपने जाल में फसाने वाले अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया अभियोग। गोपनीय सूचना के आधार पर अनंतनाग जम्मू कश्मीर निवासी युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर 172 BNSS के तहत की गई थी कार्यवाई। छूटने के बाद अभियुक्त की पुन: सक्रियता पाये जाने व पत्नी द्वारा दी गयी लिखित शिकायत पर अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया अभियोग। अभियुक्त की पत्नी ने अभियुक्त के विरुद्ध अपना धर्म छिपाकर भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फसाने के संबंध में दी थी शिकायत। मुख्यमंत्री के निर्देशों…

Read More

नगर निगम अपनी डिस्पेंसरी खोलने की तैयारी में :- नगर निगम एक बार फिर से अपनी बंद पड़ी डिस्पेंसरी को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि आम और जरूरतमंद लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। पूर्व में नगर निगम की 10 डिस्पेंसरी शहर में संचालित थीं, जहां मरीजों का इलाज किया जाता था, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण ये धीरे-धीरे बंद हो गईं। नए बोर्ड के गठन के बाद निगम ने व्यापक जनहित को देखते हुए इन डिस्पेंसरी को दोबारा खोलने का फैसला लिया है। जिन स्थानों पर डिस्पेंसरी चलाई जाएंगी, उनका चयन कर…

Read More

अब केंद्र सरकार की टीम खोलेगी धराली आपदा के रहस्य :- उत्तरकाशी के धराली में हाल ही में हुई आपदा के बाद अब केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालय टीम अगले हफ्ते प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। टीम में विभिन्न मंत्रालयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेंगे और आगे के बचाव व राहत कार्य की रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही भागीरथी नदी में बनी झील से पानी की निकासी की निगरानी सेना और राज्य सरकार की संयुक्त टीम करेगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। प्रभावित इलाकों में स्थिति…

Read More