Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अब केंद्र सरकार की टीम खोलेगी धराली आपदा के रहस्य
उत्तराखंड

अब केंद्र सरकार की टीम खोलेगी धराली आपदा के रहस्य

National Disaster Management Authority reviewed rescue and relief operations in Dharali disaster with state officials.
Narad PostBy Narad PostAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
धराली आपदा के रहस्य
धराली आपदा के रहस्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अब केंद्र सरकार की टीम खोलेगी धराली आपदा के रहस्य :- उत्तरकाशी के धराली में हाल ही में हुई आपदा के बाद अब केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालय टीम अगले हफ्ते प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। टीम में विभिन्न मंत्रालयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेंगे और आगे के बचाव व राहत कार्य की रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही भागीरथी नदी में बनी झील से पानी की निकासी की निगरानी सेना और राज्य सरकार की संयुक्त टीम करेगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य करने और स्थानीय लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के अधिकारियों के साथ धराली आपदा में बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्राधिकरण के विभाग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि एनडीएमए की ओर से रेस्क्यू अभियान की निगरानी की जा रही है। एनडीएमए के स्तर से जो भी सहायता उत्तराखंड को चाहिए वह तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। धराली में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार के स्तर से हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। क्षती के प्रारंभिक आकलन के लिए अगले सप्ताह टीम आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी।

भारत सरकार और गृह मंत्रालय ने उत्तरकाशी आपदा के हालात पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। केंद्र की ओर से हर्षिल के ऊपरी क्षेत्र में भागीरथी नदी पर बन रही झील की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। झील के पानी की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सेना और राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों की एक संयुक्त टीम मौके पर तैनात कर दी गई है।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि झील से लगातार पानी की निकासी की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। विशेषज्ञ टीम ने स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें झील के ढांचे और जलस्तर की निरंतर निगरानी की आवश्यकता बताई गई है।

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। राज्य प्रशासन के साथ मिलकर केंद्र की टीमें पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों की रूपरेखा पर भी काम कर रही हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित आवास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

#CalamityRelief #CalamityResearch #CalamityResponse #CentralGovernmentTeam #CentralInvestigation #CentralReliefMission #CentralReliefTeam #CentralTeamVisit #DisasterAssessment #DisasterInvestigation #DisasterMitigation #DisasterMonitoring #DisasterMystery #DisasterRecovery #DisasterReliefEfforts #DisasterReport #DisasterResponseTeam #DisasterSiteInspection #DisasterStudy #DisasterUpdate #FlashFloodImpact #FloodImpact #FloodRelief #GeologicalSurvey #HillStateDisaster #MountainDisaster #MountainTragedy #NationalDisasterResponse #NationalReliefForce #NationalReliefTeam #NaturalCalamity #NaturalDisasterNews #PostDisasterRelief #ReliefAndRehabilitation #ReliefAndRescue #ReliefMission #ReliefOperations #RescueAndRelief #RescueMission #RiverFlooding #TeamInvestigation #UttarakhandDisaster amit shah ClimateImpact Dehradun DisasterManagement DisasterPreparedness DisasterRelief disasterzone EnvironmentalImpact khoji narad LandslideAlert narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami uttarakhand UttarakhandNews uttarkashi aapda news अब केंद्र सरकार की टीम खोलेगी धराली आपदा के रहस्य
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकरण महारा ऑन राहुल गांधी पीसी
Next Article नगर निगम अपनी डिस्पेंसरी खोलने की तैयारी में
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026

SGRRUniversity : विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर का सुमीर ज्ञवाली

June 22, 2026

AmarnathYatra2026 : अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा की जबरदस्त तैयारी

June 19, 2026

NEETExamUpdates : NTA की बड़ी घोषणा, अब 195 मिनट की होगी परीक्षा

June 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?