Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

FutureFood : आइए जानिए 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

April 11, 2026

MosquitoesFindHumansDark : अंधेरे में इंसान को कैसे ढूंढ लेते हैं मच्छर ?

April 11, 2026

SunielShettyVow : सुनील शेट्टी की प्रतिज्ञा अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WeatherAlertUttarakhand : हो जाएँ सावधान : मौसम विभाग का एलर्ट
पर्यटन

WeatherAlertUttarakhand : हो जाएँ सावधान : मौसम विभाग का एलर्ट

Additionally, to ensure immediate restoration in the event of a road blockage...
Narad PostBy Narad PostApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WeatherAlertUttarakhand
WeatherAlertUttarakhand : हो जाएँ सावधान : मौसम विभाग का एलर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WeatherAlertUttarakhand : हो जाएँ सावधान : मौसम विभाग का एलर्ट :- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 4 अप्रैल को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम के दौरान प्रतिबंधित/नियंत्रित रखा जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित करते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखी जाए तथा किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थानीय कार्रवाई के साथ सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।

आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें तथा सभी संबंधित विभाग सक्रिय रूप से फील्ड में कार्यरत रहें।

इसके साथ ही मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने तथा सभी चौकियों/थानों में आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरण एवं वायरलेस प्रणाली के साथ हाई अलर्ट बनाए रखने को कहा गया है।

इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल/फोन स्विच ऑफ न रहने, अधिकारियों द्वारा आवश्यक उपकरण जैसे बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट आदि अपने स्तर पर उपलब्ध रखने तथा संभावित स्थिति में लोगों के फंसने पर खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

पत्र में यह भी अपेक्षा की गई है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी बरती जाए, असामान्य मौसम एवं भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कल्वर्ट के अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखी जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ChamoliBageshwarPithoragarh DisasterManagementIRS DrainageSystemClear HighAlertOfficials khojinarad naradpost naradpostbreakingnews OrangeAlertIssued RevenueInspectorsActive SchoolSafetyPrecautions StrongWinds4060kmph ThunderLightningHail TouristMovementControl TrackingRestrictedHills UttarkashiRudraprayag VinodKumarSumanAppeal WeatherAlertUttarakhand YellowAlertOtherDistricts
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKrishnaYashodaPainting : कृष्ण और यशोदा की पेंटिंग, 167.2 करोड़ में बिकी
Next Article MeshSankranti2026 : कब है मेष संक्रांति और क्यों है शुभ ?
Narad Post

Related Posts

FutureFood : आइए जानिए 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

April 11, 2026

MosquitoesFindHumansDark : अंधेरे में इंसान को कैसे ढूंढ लेते हैं मच्छर ?

April 11, 2026

SunielShettyVow : सुनील शेट्टी की प्रतिज्ञा अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी

April 11, 2026

WaterStove : कंपनी ने बनाया पानी से चलने वाला चूल्‍हा

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Technology

FutureFood : आइए जानिए 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

By Narad PostApril 11, 20260

FutureFood : आइए जानिए 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ? :- आज हमारे लिए…

MosquitoesFindHumansDark : अंधेरे में इंसान को कैसे ढूंढ लेते हैं मच्छर ?

April 11, 2026

SunielShettyVow : सुनील शेट्टी की प्रतिज्ञा अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी

April 11, 2026

WaterStove : कंपनी ने बनाया पानी से चलने वाला चूल्‍हा

April 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?