Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » आ गया ‘भारतपोल’, तोड़ेगा क्रिमनल्स की कमर
राजनीति

आ गया ‘भारतपोल’, तोड़ेगा क्रिमनल्स की कमर

To crack down on criminals in India, the Home Ministry is going to launch 'Bharatpol' from today.
Sponsored By: Ananya Sahgal January 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
भारतपोल
भारतपोल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

आ गया ‘भारतपोल’, तोड़ेगा क्रिमनल्स की कमर : भारत में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गृह मंत्रालय आज से ‘भारतपोल’ शुरु करने जा रहा है. इसे इंटरपोल की तर्ज पर बनाया गया है जो अपराधियों की जानकारी साझा करने और उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई का रास्ता खोलेगी. आइए जानते हैं कि आखिर भारतपोल क्या है, कैसे काम करेगा और इसकी जरुरत क्यों महसूस हुई ?

अंतरराष्ट्रीय अपराधियों का नेटवर्क और उनकी पकड़ अब और आसान होने वाली है. जो अपराधी भारत में अपराध करके विदेश भाग जाते हैं या विदेश में बैठे-बैठे भारत में जुर्म का सिंडिकेट चलाते हैं, उनके खिलाफ अब राज्यों की पुलिस को इंटरपोल की तरह ही एक सशक्त हथियार मिलेगा. दरअसल गृह मंत्रालय भारत में ‘भारतपोल’ शुरु करने जा रहा है, जो इंटरपोल की तर्ज पर अपराधियों की जानकारी साझा करने और उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई का रास्ता खोलेगी. आइए जानते हैं कि ये कैसे काम करेगा, इसकी जरूरत क्यों पड़ी और फायदे क्या होंगे?

भारतपोल क्या है?
भारतपोल का मकसद सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समय रहते उनके खिलाफ शिकंजा कसना और अपराध को जड़ से खत्म करना है. यह एक एडवांस्ड ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे सीबीआई ने तैयार किया है. इसका ट्रायल हो चुका है. बस औपचारिक तौर पर शुरुआत होना बाकी है.

इंटरपोल क्या है?
इंटरपोल (INTERPOL) यानी इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन, दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है. ये एक ऐसी संस्था है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों की पुलिस के बीच तालमेल करती है. यह 195 देशों की जांच एजेंसियों का संगठन है.

जिसके जरिए अपराधियों के बारे में सूचनाओं का लेनदेन और उन्हें दबोचने के लिए इंटरनेशनल नोटिस जारी होते हैं. भारत की तरफ से सीबीआई इससे जुड़ी है. वहां इनके अधिकारी नियुक्त है. संस्था 1923 से काम कर रही है. इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन शहर में है.

कैसे काम करता है इंटरपोल?

मान लीजिए कि किसी आदमी ने भारत में अपराध किया. फिर वो स्विट्जरलैंड भाग गया. अब पेंच है कि भारत की पुलिस का दावा स्विट्जरलैंड में चलता नहीं. ऐसे में अपराधी को पकड़ने में इंटरपोल काम करेगा. भारत उस आरोपी की जानकारी इंटरपोल को देगा . फिर उसके नाम से वहां नोटिस निकलेगा. इंटरपोल कई तरह के नोटिस निकालता है. लेकिन दो प्रमुख हैं. एक पीला, जो गुमशुदा लोगों के लिए होता है. दूसरा रेड नोटिस, जो वॉन्टेड अपराधियों/आरोपियों के लिए होता है.

भारतपोल की जरूरत क्यों है?

भारत में अक्सर राज्य पुलिस और जांच एजेंसियों को विदेशों में छिपे अपराधियों की जानकारी या उन्हें पकड़ने के लिए इंटरपोल का सहारा लेना पड़ता है. वर्तमान प्रक्रिया में राज्य सरकार को पहले सीबीआई से संपर्क करना पड़ता है. इसके बाद सीबीआई इंटरपोल से संपर्क करती है और जरूरी नोटिस जारी करवाती है. यह पूरा प्रोसेन न सिर्फ जटिल है बल्कि इसमें काफी समय भी लग जाता है.

इसी समस्या को हल करने के लिए भारतपोल की शुरुआत की जा रही है. इसकी मदद से अपराधियों के खिलाफ रेड नोटिस, डिफ्यूजन नोटिस और अन्य जरूरी इंटरपोल नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी. अभी अपने आग्रह को ट्रैक करना हो तो राज्यों को दोबारा सीबीआई को ई-मेल या फैक्स करना होता है, लेकिन भारतपोल पर पुलिस सीधे आग्रह तो ट्रैक कर सकेगी.

क्या नोटिस जारी हो सकेंगे?

नहीं, नोटिस इंटरपोल ही जारी करेगी. जब किसी अपराधी की जानकारी या लोकेशन का पता लगाना हो, तो पुलिस भारतपोल के जरिए सीधे इंटरपोल को अनुरोध भेज सकेगी. अगर इंटरपोल उस अनुरोध को स्वीकार करता है, तो संबंधित अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस, डिफ्यूजन नोटिस, या अन्य प्रकार के नोटिस जारी किए जाएंगे.भारतपोल का मकसद इंटरपोल के साथ संवाद को सुलभ और तेज बनाना है.

#india CrimeControlIndia CrimeFighting CrimeFreeIndia CrimePrevention CrimeStopper CriminalsBeware CriminalsBeWarned CriminalsInShock CriminalsInTrouble Dehradun IndiaFightsCrime JusticeForAll LawAndOrder narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news today Narad Post News news PoliceAction PoliceForce PolicePower PoliceRevolution PoliceStrength RevolutionInCrimeFighting भारतपोल भारतपोलआया
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपांडवाज बैंड का ‘हल्ला धूम धड़क्का’ धमाल
Next Article कोहरे से बिहार-UP जाने वाली ट्रेनों का बुरा हाल
Narad Post

Related Posts

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?