Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

June 15, 2026

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » रेड वेलवेट समेत 12 केक में मिला कैंसर का एजेंट
स्वास्थ्य

रेड वेलवेट समेत 12 केक में मिला कैंसर का एजेंट

12 types of cakes sold in various bakeries in Karnataka
Narad PostBy Narad PostOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Red Velvet cake
Red Velvet cake
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे केक खाना पसंद नहीं। बर्थडे हो, एनिवर्सरी हो या कोई भी खुशी का मौका, लोग इन पलों को सेलिब्रेट करने के लिए केक जरूर काटते हैं। वहीं, मीठा खाने के शौकीन लोग भी अक्सर केक या पेस्ट्री खाते हैं। इन दिनों मार्केट में कई तरह के केक मिलते हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाना पसंद करते हैं। रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट केक की दो ऐसी वैरायटी है, जिसे कई लोग बड़े शौक से खाते हैं। हालांकि, हाल ही में इसे लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

हाल ही में कर्नाटक की विभिन्न बेकरियों में बेचे जाने वाले 12 तरह के केक की किस्मों के सैंपल में कैंसर का कारण बनने वाले हानिकारक एजेंट पाए गए हैं। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही बाद कर्नाटक सरकार ने इस सिलसिले में चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी कर्नाटक में फूड सिक्योरिटी के लिए महीनों से चल रही जांच के बाद जारी की गई। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से-

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिपोर्ट के मुताबिक जांच किए गए कुछ केक सैंपल में हानिकारक केमिकल की पहचान की है, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।परीक्षण किए गए 235 केक सैंपल में से 12 में अल्लुरा रेड, सनसेट येलो एफसीएफ, पोंसेउ 4आर, टार्ट्राजिन और कार्मोइसिन जैसे आर्टिफिशियल रंग पाए गए, जो सभी में मौजूद थे और इनकी मात्रा निर्धारित सुरक्षा सीमा से ज्यादा थी। रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट जैसे केक में इन केमिकल के मिलने के बाद चिंता ज्यादा बढ़ गई है। ये केमिकल कैंसर और अन्य गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बन सकते हैं। साथ ही इन एडिटिव्स के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कैसे कैंसर का खतरा बनते हैं आर्टिफिशियल कलर ?

जानवरों पर किए गए शोध से संकेत मिला है कि कुछ आर्टिफिशियल कलर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। हाई डोज वाले पशु अध्ययनों में, ब्रेन ट्यूमर में बढ़ोतरी देखी गई। एरीथ्रोसिन, एक विवादास्पद लाल रंग, चूहों में थायराइड ट्यूमर के मामलों को बढ़ाने के योगदान देता है। इसके अलावा रेड 40, येलो 5 और येलो 6 जैसे रंगों में बेंजिंडाइन, 4-एमिनोबिफेनिल और 4-एमिनो एजो बेंजीन जैसे कार्सिनोजेनिक अशुद्धियाँ हो सकती हैं, जिन्हें विभिन्न शोध अध्ययनों में कैंसर का कारण माना गया है। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एनिमल रिसर्च के निष्कर्षों का मनुष्यों के लिए जोखिमों से कोई संबंध नहीं है। बता दें कि इससे पहले बेंगलुरू में भी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण कॉटन कैंडी और “गोबी मंचूरियन” जैसे स्ट्रीट फूड में रोडामाइन-बी जैसे आर्टिफिशियल रंगों के इस्तेमाल के वजह से बैन लगाया गया था।

best red velvet cake cake cause cancer cakes cause cancer can cake cause cancer cancer with red velvet cake easy red velvet cake recipe how to make red velvet cake red velvet & black forest cake causes cancer red velvet black forest cake cause cancer red velvet black forest cake on cancer red velvet cake red velvet cake causes cancer red velvet cake recipe red velvet cake tasty
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleगोंडा के पटाखा कारखाने में विस्फोट, दो की मौत, पांच घायल
Next Article स्टेट डाटा सेंटर में बंद साइट्स शुरू हुई
Narad Post

Related Posts

MataLakshmi : माता लक्ष्मी को चंचला क्यों कहा जाता है ?

June 6, 2026

CBSEChairman : CBSE को मिला नया बॉस: लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, भारद्वाज को मिली सचिव की कमान

June 3, 2026

Sawan2026 : कब से शुरू होगा सावन 2026?

June 2, 2026

StrangeAddiction : ये लड़की गटक जाती है गैलन भर पेट्रोल !

May 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

By Narad PostJune 15, 20260

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम :-  भारतीय सेना…

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 15, 2026

NoidaInternationalAirport : 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू 

June 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?