Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत

January 24, 2026

RoboticSurgery : क्या होती है रोबोटिक सर्जरी ?

January 24, 2026

WorldsStrongestCurrency : दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसी दिनार क्यों ?

January 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस
राजनीति

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस

Congress on the streets against rising inflation
Sponsored By: Ananya SahgalApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल, घरेलू गैस सिलेंडर, बिजली की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में हल्ला बोल दिया है, आज उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करके जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर गोगी के नेतृत्व मे किया गया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर गोगी ने कहा बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है, उन्होंने सरकार पर जनता का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया, गोगी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।सत्ता में आने से पूर्व डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता से महंगाई कम किए जाने का वादा किया था लेकिन इसके ठीक उलट भाजपा सरकार लगातार जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालने में लगी हुई है।

कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर गोगी ने कहा पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के ऊपर राज्य सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर आर्थिक बोझ डाल दिया है, इधर केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर मे ₹50 बढ़ा दिए हैं, पेट्रोल डीजल में भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है, अब जनता को भी समझ में आने लगा है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना फर्क है, एक तरफ उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है दूसरी तरफ सरकार हर साल बिजली के दाम बढ़ा देती है। उत्तराखंड को जल विद्युत उत्पादन वाले प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है, राज्य की टिहरी जल विद्युत परियोजना समेत राज्य की अलग-अलग परियोजनाओं से देशभर को बिजली सप्लाई की जाती है, लेकिन उत्तराखंड के निवासियों को ही महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है।

bjp vs congress congress against price hike congress demonstration cost of living crisis double engine government economic burden on common man electricity rate increase fuel price hike fuel tax hike gas cylinder price rise inflation impact India inflation in India LPG price hike political protest India power tariff hike public outrage public suffering rising electricity bills rising inflation protest uttarakhand news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleघर आ जाओ न
Next Article चार धाम मार्गों पर जाम से बचाएंगे डिजिटल बोर्ड
Narad Post

Related Posts

IndiraAmmaCanteen : इंदिरा कैंटीन बंद करने पर पूर्व सीएम हरीश रावत नाराज

January 21, 2026

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

World AIDS Day : ज्ञान से जागरूकता, जागरूकता से सुरक्षा – एड्स दिवस का संकल्प

December 2, 2025

Supreme Court : कॉर्बेट में पेड़ कटाई से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार – कोर्ट

November 19, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत

By Narad PostJanuary 24, 20260

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत :-  26 जनवरी करीब…

RoboticSurgery : क्या होती है रोबोटिक सर्जरी ?

January 24, 2026

WorldsStrongestCurrency : दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसी दिनार क्यों ?

January 24, 2026

GirlDrivingTest : लड़की का ड्राईविग टेस्ट भयंकर वायरल !

January 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?