Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

August 18, 2026

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

The Meteorological Department (IMD) has issued the latest update.
Narad PostBy Narad PostMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
15MarchRainAlert
15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट :-  मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और मौसम ने अपने तेवर इस कदर दिखाए कि बसंत का खुशनुमा अहसास कहीं गायब ही हो गया. सीधे तपती हुई दोपहर और पसीने छुड़ाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है. लेकिन अगर आप भी इस बढ़ते पारे से परेशान हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है।

मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि देश के एक बड़े हिस्से में ‘बादलों की परेड’ शुरू होने वाली है.उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर चलने वाला है. यानी अब घर से निकलते वक्त सिर्फ चश्मा ही नहीं, छाता भी साथ रखना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं कि आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

यूपी में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. शुक्रवार को तो पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. गोरखपुर समेत कई जिलों में सुबह के वक्त धुंध देखी गई, तो दिन में तीखी धूप ने सताया. लेकिन अब खेल पलटने वाला है.15 मार्च से एक नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर यूपी के 20 से ज्यादा जिलों पर पड़ेगा।

लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर वाराणसी और मेरठ तक, 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. राहत की बात यह है कि इस बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे तपिश से थोड़ी निजात मिलेगी।

देश की राजधानी में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. 13 मार्च की सुबह इस साल की अब तक की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर रहा.आज यानी शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है. हालांकि, रविवार (15 मार्च) की सुबह दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों, में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. इससे अगले दो-तीन दिनों तक पारे में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी।

अगर आप पहाड़ों की सैर पर जाने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा संभलकर. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 से 19 मार्च के बीच मौसम काफी आक्रामक रह सकता है. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल में तो ओले गिरने और बिजली कड़कने की चेतावनी भी दी गई है. कुछ इलाकों में तो हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

पूर्वी भारत में भी गर्मी के बीच बारिश की आहट है. बिहार में 15 से 18 मार्च के बीच हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. झारखंड में बारिश से पहले कुछ इलाकों में लू (Heatwave) का असर रह सकता है, लेकिन 15 मार्च के बाद वहां भी मौसम थोड़ा नरम पड़ेगा.वहीं, पूर्वोत्तर भारत, खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 13 से 19 मार्च के बीच व्यापक बारिश का अनुमान है. अरुणाचल में तो भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

15MarchRainAlert BiharRain DelhiBarish HillStatesSnow HimachalStorm IMDWeatherUpdate JammuKashmirRain khojinarad LucknowRain MeerutRain naradpost naradpostbreakingnews NoidaRain UP20DistrictsRain UttarakhandHail UttarPradeshRain VaranasiRain WesternDisturbance
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?
Next Article LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 
Narad Post

Related Posts

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

August 18, 2026

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम

August 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

By Narad PostAugust 18, 20260

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami  :-  मुख्यमंत्री पुष्कर…

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम

August 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?