Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » GmailUpdates : अब नया Gmail अकाउंट बनाना पड़ेगा महंगा !
देश

GmailUpdates : अब नया Gmail अकाउंट बनाना पड़ेगा महंगा !

Now, only 5GB of storage will be available without a phone number.
Narad PostBy Narad PostMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
GmailUpdates
GmailUpdates : अब नया Gmail अकाउंट बनाना पड़ेगा महंगा !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

GmailUpdates :  अब नया Gmail अकाउंट बनाना पड़ेगा महंगा ! :-  गूगल ने नए Gmail अकाउंट बनाने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव कर दिया है. अब हर नए गूगल अकाउंट को पहले की तरह सीधे 15GB फ्री स्टोरेज नहीं मिलेगा. कंपनी ने नई पॉलिसी लागू करते हुए कहा है कि 15GB स्टोरेज पाने के लिए यूजर को अपना फोन नंबर वेरिफाई करना होगा।

बिना नंबर वेरिफिकेशन के नए अकाउंट को केवल 5GB स्टोरेज दिया जाएगा. यह बदलाव Gmail, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज तीनों सेवाओं पर लागू होगा. कंपनी का कहना है कि इससे फर्जी अकाउंट और स्टोरेज के गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी. हालांकि इस फैसले ने प्राइवेसी और यूजर सुविधा को लेकर नई बहस भी शुरू कर दी है।

अब बिना फोन नंबर के मिलेगा सिर्फ 5GB स्टोरेज

अब तक नया गूगल अकाउंट बनाते ही यूजर्स को जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज के लिए कुल 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल जाता था. लेकिन अब कंपनी ने अपनी स्टोरेज पॉलिसी बदल दी है. गूगल ने यूजर्स को नोटिस भेजकर बताया है कि नए अकाउंट को शुरुआत में केवल 5GB स्टोरेज मिलेगा।

अगर यूजर अपना फोन नंबर वेरिफाई करेगा, तभी उसे 15GB फ्री स्टोरेज अनलॉक किया जाएगा. कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज की भाषा भी बदल दी है. पहले लिखा होता था कि हर गूगल अकाउंट को 15GB स्टोरेज बिना किसी शुल्क के मिलता है, लेकिन अब इसे बदलकर “up to 15GB” कर दिया गया है. यानी अब पूरी स्टोरेज सभी को ऑटोमैटिक नहीं मिलेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल यह बदलाव फर्जी अकाउंट और बॉट्स को रोकने के लिए कर रहा है. कंपनी का मानना है कि कई लोग और ऑटोमेटेड सिस्टम बार-बार नए अकाउंट बनाकर फ्री स्टोरेज का गलत इस्तेमाल करते हैं. फोन नंबर वेरिफिकेशन की मदद से गूगल यह सुनिश्चित करना चाहता है कि एक व्यक्ति को सीमित फ्री स्टोरेज ही मिले।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टोरेज हार्डवेयर और मेमोरी की बढ़ती लागत भी इस फैसले की एक वजह हो सकती है. दुनिया भर में क्लाउड स्टोरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे कंपनियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर का दबाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में गूगल अब फ्री स्टोरेज सिस्टम को ज्यादा कंट्रोल तरीके से चलाना चाहता है।

गूगल के इस नए नियम ने यूजर्स के बीच प्राइवेसी को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है. कई लोग केवल ईमेल इस्तेमाल करने के लिए फोन नंबर शेयर नहीं करना चाहते. ऐसे यूजर्स को अब कम स्टोरेज में काम चलाना पड़ सकता है. दूसरी तरफ कुछ लोग इसे सुरक्षा के नजरिए से सही कदम भी मान रहे हैं, क्योंकि इससे फर्जी अकाउंट कम हो सकते हैं।

फिलहाल यह बदलाव नए अकाउंट्स पर लागू हो रहा है और पुराने अकाउंट्स पर इसका असर नहीं बताया गया है. हालांकि आने वाले समय में गूगल इस नीति को और सख्त कर सकता है. ऐसे में नया जीमेल अकाउंट बनाने वाले यूजर्स को अब पहले से ज्यादा सावधानी और जानकारी के साथ साइनअप करना होगा।

#TechUpdates cloudstorage CyberSecurity freecloudstorage GMAIL gmailstorage gmailupdates google googleaccount googledrive googlephotos khojinarad naradpost naradpostbreakingnews newgooglepolicy phoneverification privacyconcern viraltechnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSwiggyZomatoStrike : सावधान! आज नहीं मिलेगा ऑनलाइन खाना
Next Article Weightlossbonus : मोटापा घटाने पर कम्पनी दे रही बोनस
Narad Post

Related Posts

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
नैनीताल

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

By Narad PostAugust 10, 20260

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य…

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?