कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा :- हरिद्वार में 15 दिनों की कांवड़ यात्रा बुधवार को समाप्त हो गई है। सावन माह की शिवरात्रि तक 4.5 करोड़ श्रद्धालु , हरिद्वार से गंगाजल भर अपने गंतव्य पहुंचे ।
सावन के महीने में उत्तराखंड पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए था। आईजी लॉ इन ऑर्डर नीलेश आनंद भरणे ने उत्तराखंड पुलिस फोर्स को सफल कावड़ यात्रा समाप्त होने पर बधाई दी है ।
उन्होंने कहा देशभर से पहुंचे समस्त कावड़ियों ने पुलिस का पूर्ण सहयोग करते हुए उनके कार्य की सराहना की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सहायता से लेकर उनकी जान बचाने तक का कार्य पुलिस ने किया।
उन्होंने कहा की 10,000 से अधिक पुलिस फोर्स, जिसमें 22 पीएसी और 10 पैरामेट्रिक फोर्स तैनात थी। जिससे श्रद्धालुओं को कावड़ यात्रा 2025 में बीते वर्षों से अधिक व्यवस्था दी गई।
