Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान
उत्तराखंड

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

The District Magistrate and the Senior Superintendent of Police stated that the district administration has strengthened all arrangements for the 'Dak Kanwar'.
Narad PostBy Narad PostAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KanwarYatra2026
KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डाक कांवड़ियों से किया संवाद.
प्रशासन के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पालन करने की गई अपील.

 

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान :- डाक कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर देर रात्रि बैरागी कैंप पार्किंग स्थल, जीरो ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डाक कांवड़ वाहनों के आने-जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल में वाहनों की एंट्री एवं निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों का आवागमन पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जाए। किसी भी स्थिति में जाम अथवा अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए तथा पार्किंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों एवं आवश्यक दिशा-सूचक संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डाक कांवड़ियों से संवाद की व्यवस्थाओं की जानकारी को तथा उन्होंने पार्किंग स्थल पर डाक कांवड़ियों के ठहराव, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डाक कांवड़ के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। संपूर्ण यात्रा मार्ग एवं पार्किंग क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्याप्त पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तैनाती कर दिन-रात मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने डाक कांवड़ियों से संवाद करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित मार्गों का उपयोग करने तथा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डाक कांवड़ के बढ़ते आवागमन को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।

#DakKanwarRules #HaridwarDM #KanwarMelaArrangements #LateNightInspection #NavneetSinghBhullar #uttarakhandpolice BairagiCamp. DakKanwar HaridwarKanwarYatra haridwarnews HaridwarSSP KanwarYatra2026 KanwarYatraGuidelines khojinarad MayurDixit naradpost naradpostbreakingnews YatraSecurity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में
Next Article UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026

 IndependenceDay2026 : राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस – गौरव कुमार , DM

August 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

By Narad PostAugust 8, 20260

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव :- नकली डेयरी…

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?