Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

indianculture : मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी !

March 21, 2026

PregnancyMyth : प्रेग्नेंसी में “दो लोगों का खाना” सिर्फ एक भरम

March 21, 2026

IranIsraelWar ; ईरान, इजराइल ,अमेरिका युद्ध से दवाएं होंगी महंगी

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » indianculture : मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी !
देश

indianculture : मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी !

The population of Sen community, which comes under Other Backward Class in the state, is about two and a quarter lakh.
Narad PostBy Narad PostMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
indianculture
indianculture मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

indianculture : मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी ! :- छत्तीसगढ़ में सेन समाज ने सगाई के बाद टूटते रिश्तों को देखते हुए मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी लगा दी है। सेन समाज ने ये भी फैसला लिया कि दुल्हन की बहनें अब शादी के दौरान दूल्हे का जूता भी नहीं छिपा पाएंगी।

राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग में आने वाले सेन समाज की आबादी लगभग सवा दो लाख है। इस समाज के लगभग 70 फीसदी लोग सैलून का कार्य करते हैं। सेन समाज के बालोद जिले के अध्यक्ष संतोष कौशिक ने बताया कि समुदाय की बैठक में फैसला लिया गया कि अब मंगेतर सगाई के बाद फोन कॉल पर एक-दूसरे से अकेले में बात नहीं कर सकेंगे।

कौशिक ने बताया, ‘‘सेन समाज में पुरानी नियमावली थी, उस नियमावली में ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया था। जो रिश्ते टूट जाते हैं, उसके बारे में सोचा नहीं जाता था कि आखिर वो रिश्ता क्यों टूटा है।

जब हमने जांच पड़ताल की तब पता चला कि शादी से पहले लड़का-लड़की के बीच मोबाइल फोन के माध्यम से जो बातचीत होती है वो उसका कारण है। इसलिए हम लोगों ने ऐसा नियम बनाया है कि सगाई के बाद और शादी से पहले लड़का-लड़की में बातचीत न हो और जरूरी हो तब माता-पिता के सामने बातचीत हो।’’

बाकी फैसलों के बारे में बालोद जिले में सेन समाज के प्रवक्ता उमेश कुमार सेन ने बताया, ‘‘समाज की बैठक के दौरान ये फैसला किया गया कि अब दुल्हन की बहनें दूल्हे का जूता नहीं छिपा पाएंगी, क्योंकि इससे दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनती है। साथ ही ये भी फैसला किया गया कि यदि समाज से कोई भी व्यक्ति दूसरा धर्म अपनाता है तो उसके साथ रोटी-बेटी का संबंध तोड़ लिया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सगाई के दौरान केवल 15 से 20 लोगों को ले जाने, विवाह के दौरान मुहूर्त का ध्यान रखने और विवाह के दौरान प्लास्टिक के बजाए पत्तल में भोजन परोसने का फैसला भी शामिल है। सेन समाज के प्रदेश संगठन मंत्री गौरी शंकर श्रीवास ने बताया कि उन्हें बालोद के फैसले की जानकारी है और वे चाहते हैं कि इसे प्रदेश स्तर पर लागू किया जाए।

श्रीवास कहते हैं, ‘‘पिछले कुछ समय से समाज में सगाई टूटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पड़ताल में ये जानकारी मिली कि मंगेतर अक्सर फोन कॉल पर बात करते थे और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी जिससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया और नौबत रिश्ता टूटने तक आ गई।

’’ उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है और अभी इसे बालोद जिले में लागू किया गया है और जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सेन समाज के इस फैसले पर नयी पीढ़ी की राय बंटी हुई है। बालोद निवासी 20 साल की साक्षी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यदि मोबाइल फोन के कारण सगाई टूट रही है, तो मंगेतरों का शादी से पहले घंटों बात करना ठीक नहीं है। ये फैसला परिवार और समाज दोनों के लिए अच्छा है।

#IndianCommunity callban groomban indiancaste IndianCulture indianfamily indianlaws indianrules IndianTradition indianvillage indianviral indianwedding khojinarad livemarriage naradpost naradpostbreakingnews relationshipban weddingban
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePregnancyMyth : प्रेग्नेंसी में “दो लोगों का खाना” सिर्फ एक भरम
Narad Post

Related Posts

PregnancyMyth : प्रेग्नेंसी में “दो लोगों का खाना” सिर्फ एक भरम

March 21, 2026

IranIsraelWar ; ईरान, इजराइल ,अमेरिका युद्ध से दवाएं होंगी महंगी

March 21, 2026

onlinebetting : 300 ऑनलाइन बेटिंग और जुआ साइट्स ब्लॉक !

March 21, 2026

DhamiCabinetExpansion : धामी मंत्रिमंडल विस्तार : विधायकों ने ली शपथ

March 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

indianculture : मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी !

By Narad PostMarch 21, 20260

indianculture : मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी ! :-…

PregnancyMyth : प्रेग्नेंसी में “दो लोगों का खाना” सिर्फ एक भरम

March 21, 2026

IranIsraelWar ; ईरान, इजराइल ,अमेरिका युद्ध से दवाएं होंगी महंगी

March 21, 2026

onlinebetting : 300 ऑनलाइन बेटिंग और जुआ साइट्स ब्लॉक !

March 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?