Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IranIsraelWar ; ईरान, इजराइल ,अमेरिका युद्ध से दवाएं होंगी महंगी
NARAD POST BREAKING NEWS

IranIsraelWar ; ईरान, इजराइल ,अमेरिका युद्ध से दवाएं होंगी महंगी

Pharma industry experts believe that this crisis will have the greatest impact on those medicines.
Narad PostBy Narad PostMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IranIsraelWar
IranIsraelWar ; ईरान, इजराइल ,अमेरिका युद्ध से दवाएं होंगी महंगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IranIsraelWar : ईरान, इजराइल ,अमेरिका युद्ध से दवाएं होंगी महंगी :-  आम आदमी के लिए बुरी खबर है। अगर आप किसी भी रूप में दवाओं को खरीद रहे हैं तो आपको मंहगाई का करंट लगने वाला है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत के हेल्थकेयर सेक्टर पर भी दिखाई देने लगा है. ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ता सैन्य तनाव न केवल वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर रहा है, बल्कि इसका प्रभाव दवाओं की आपूर्ति, उत्पादन लागत और कीमतों पर भी पड़ने लगा है. दवा कंपनियां बढ़ती लागत और सप्लाई चेन में रुकावटों को लेकर चिंतित हैं, और अगर यह संकट लंबा चला, तो इसका सीधा असर मरीजों तक पहुंच सकता है।

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की निर्भरता बड़ी मात्रा में आयातित कच्चे माल और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs) पर है. हाल के दिनों में कच्चे माल की कीमतों में अचानक 200 से 300 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. इससे दवाओं की उत्पादन लागत में भारी उछाल आया है. पैकिंग और शिपिंग की लागत भी बढ़ने से कंपनियों के लिए उत्पादन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है. अगर यही स्थिति रही, तो दवाओं की सप्लाई में देरी, कमी और कीमतों में वृद्धि जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं।

फार्मा इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि इस संकट का सबसे ज्यादा असर उन दवाओं पर पड़ेगा, जो रोजमर्रा के इलाज में उपयोग होती हैं. बुखार, संक्रमण, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाएं इस संकट के घेरे में आ सकती हैं।

उदाहरण के लिए, पैरासिटामोल जैसी सामान्य दवा की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह दवा न केवल महंगी हो सकती है, बल्कि कमी भी हो सकती है. इसके अलावा, एंटीबायोटिक्स, डायबिटीज और हृदय रोग की दवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है. इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा, जिनके लिए इन दवाओं का नियमित रूप से उपयोग आवश्यक है।

इस बढ़ोतरी की वजह मुख्य रूप से कच्चे माल की कीमतों में उछाल है. फार्मा इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के अनुसार, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स, सॉल्वेंट्स और अन्य महत्वपूर्ण पदार्थों की कीमतें सिर्फ 15 दिनों के अंदर 200 से 300 फीसदी तक बढ़ गई हैं।

उदाहरण के तौर पर, पैरासिटामोल की उत्पादन लागत करीब 250 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 450 रुपये प्रति किलो हो गई है. यह बढ़ती कीमतें कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं, खासकर उन दवाओं के लिए जो सरकारी प्राइस कंट्रोल के तहत आती हैं. इन दवाओं की कीमत पहले से निर्धारित होती है, और कंपनियां लागत बढ़ने के बावजूद इनकी कीमतें नहीं बढ़ा सकतीं, जिससे उत्पादन जारी रखना मुश्किल हो जाता है।

AntibioticsShortage APICrisisIndia AshishGroverWarning DelhiDrugTraders EranDawaMahngi HormuzStraitImpact IndiaHealthInflation. IranIsraelWar IranWarDrugs khojinarad LifeSavingDrugsCost MedicinePriceHike naradpost naradpostbreakingnews ParacetamolPriceSurge PharmacyOfWorldCrisis PharmaSupplyChain WestAsiaPharmaHit
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleonlinebetting : 300 ऑनलाइन बेटिंग और जुआ साइट्स ब्लॉक !
Next Article PregnancyMyth : प्रेग्नेंसी में “दो लोगों का खाना” सिर्फ एक भरम
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

By Narad PostJuly 9, 20260

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय…

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?