Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

March 12, 2026

IPL 2026: Virat Kohli ने लंदन में शुरू की तैयारी

March 12, 2026

YagyaChikitsa : 50 से ज्यादा रोग दूर कर सकती है यज्ञ चिकित्सा

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मॉरीशस के उच्चायुक्त देव दिलियम की गंगा यात्रा
India

मॉरीशस के उच्चायुक्त देव दिलियम की गंगा यात्रा

Narad PostBy Narad PostJanuary 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
गंगा यात्रा
गंगा यात्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मॉरीशस के उच्चायुक्त देव दिलियम की गंगा यात्रा : विश्व विख्यात गंगा आरती, यज्ञ और दिव्य सत्संग में किया सहभाग
नववर्ष का आध्यात्मिक उत्सव देखकर हुए गदगद, मॉरीशस के उच्चायुक्त  देव दिलियम, अपनी पत्नी और मित्रों के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उद्देश्य से आये। इस यात्रा के दौरान  दिलियम ने विश्वविख्यात गंगा आरती, योग, ध्यान व सत्संग में सहभाग कर भारत की पवित्र नदी माँ गंगा जी के प्रति श्रद्धा और आस्था समर्पित की। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती  से मॉरीशस के उच्चायुक्त  देव दिलियम  ने भेंट कर भारतीय संस्कृति और मॉरीशस के बीच के गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को और भी प्रगाढ़ करते हुये विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की।
भारत और मॉरीशस के बीच आध्यात्मिक संबंध प्राचीन समय से जुड़े हुए हैं। मॉरीशस में भारतीय संस्कृति और धर्म का गहरा प्रभाव है, विशेष रूप से हिंदू धर्म। जब भारतीय प्रवासी 19वीं शताबदी में मॉरीशस पहुंचे, तो उन्होंने अपनी धार्मिक परंपराओं और संस्कृतियों को वहां जीवित रखा।

देव दिलियम की सपरिवार दो दिवसीय परमार्थ निकेतन यात्रा के अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि परमार्थ निकेतन एक शांतिपूर्ण दिव्य वातावरण से युक्त आध्यात्मिक शिक्षाओं और पर्यावरणीय संरक्षण के लिये विश्व प्रसिद्ध है। पूज्य स्वामी जी प्रतिदिन भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान व संरक्षण का संदेश गंगा आरती के माध्यम से सभी को प्रदान करते है । परमार्थ निकेतन में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को बड़ी ही दिव्यता से सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि कि भारत और मॉरीशस के लोग साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े हुए हैं। मॉरीशस में भारतीय संस्कृति, विशेषकर हिंदू धर्म, का गहरा प्रभाव है और वहां के लोग भारत को अपनी ‘मातृभूमि’ मानते हैं।

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा कि भारत और मॉरीशस के रिश्तें प्राचीन काल से ही प्रगाढ़ है। पर्यावरण, शिक्षा, पर्यटन, और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर इन्हें और प्रगाढ़ किया जा सकता है। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझा पर्यावरणीय परियोजनाओं पर चर्चा करते हुये कहा कि दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव है, जो हमारी साझा धार्मिक धरोहर से प्रेरित है। भारत और मॉरीशस के बीच बढ़ती मित्रता और सहयोग का यह कदम आने वाले वर्षों में दोनों देशों के नागरिकों के बीच एकता, शांति और समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

#india CulturalExchange Dehradun DevDilliam EnvironmentalConservation GangaAarti GangaSatsang GangaYatra HinduCultureInMauritius IndiaMauritiusRelations IndianSpirituality MaharashtraHighCommissioner MauritiusDiplomacy MauritiusInIndia narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news NewYearSpiritualCelebration ParmarthNiketan SacredGanga SacredRituals SpiritualCelebration SpiritualJourney SwamiChidanandSaraswati YogaAndMeditation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपुनीत खुराना का आखिरी वीडियो: सुसाइड से पहले पत्नी, सास और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
Next Article हल्द्वानी ट्रैफिक डायवर्जन 2025: यात्रियों के लिए नया रास्ता
Narad Post

Related Posts

UttarakhandGasUpdate : गैस उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं : आयुक्त खाद्य

March 11, 2026

GhostBuiltTemple : भूतों का बनाया मंदिर रह गया अधूरा ?

March 10, 2026

ViratKohliWater : क्रिकेटर्स का लग्जरी पानी! कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

March 9, 2026

BengalPolitics : पश्चिम बंगाल गए धामी, ‘परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल

March 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

By Narad PostMarch 12, 20260

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती :-  वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न…

IPL 2026: Virat Kohli ने लंदन में शुरू की तैयारी

March 12, 2026

YagyaChikitsa : 50 से ज्यादा रोग दूर कर सकती है यज्ञ चिकित्सा

March 12, 2026

YouthCongressProtest : महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी – कांग्रेस

March 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?