Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » हल्द्वानी ट्रैफिक डायवर्जन 2025: यात्रियों के लिए नया रास्ता
उत्तराखंड

हल्द्वानी ट्रैफिक डायवर्जन 2025: यात्रियों के लिए नया रास्ता

Nainital Police has issued a traffic plan for the city yatra on the occasion of Prakash Parv.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
यात्रियों
यात्रियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

हल्द्वानी ट्रैफिक डायवर्जन 2025 यात्रियों के लिए नया रास्ता : प्रकाश पर्व के मौके पर निकलने वाली नगर यात्रा के लिए नैनीताल पुलिस ने ट्रेफिक प्लान जारी किया है। रामपुर रोड/बरेली रोड/कालाढुंगी रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसों को, जब शोभा यात्रा ओके होटल से रोडवेज चौराहा के मध्य रहेगी तब टीपी नगर तिराहा/होंडा शोरूम तिराहा/ लालडांट तिराहा पर रोका जायेगा। शोभा यात्रा जब रोडवेज पास कर लेगी तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से तिकोनिया के मध्य रहेगी तब नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड होते हुए तीनपानी तिराहा से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज स्टेशन को आ सकेंगी।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर/बरेली रोड को जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा केमू स्टेशन से ताज चौराहा के मध्य रहेगी तब समस्त रोडवेज बसे रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र/कालाढुंगी रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें रोडवेज पश्चिमी गेट होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर, रूद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढूंगी रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन

कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए मुखानी/लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा / दोनहरिया तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा से मध्य रहेगी तब नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। जब शोभा यात्रा नैनीताल बैंक से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब प्रेम टाकीज तिराहा / त्रिलोक पैट्रोल पप तिराहा से कोई भी वाहन मुख्य मार्ग (नैनीताल रोड) में प्रवेश नहीं करेगा। जब शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाईन होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के मध्य रहेगी तब सिंधी/सिटी चौराहा, कालाढुंगी चौराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम तिराहा, तिकोनिया चौराहा व गौला पुल से बाजार क्षेत्र की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

स्टेडियम रोड/OK होटल तिराहा से संचालित होने वाले टैम्पो बर्फ वाली गली से संचालित होंगे।

शहर क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में बरेली रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। नगर कीर्तन का मार्ग- ओ०के० होटल चौराहा से तिकोनिया तक और वापसी में सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा तक मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर रहेगा।

 

#india dehardun HaldwaniCityEvents HaldwaniCityGuide HaldwaniCityTraffic HaldwaniFestivals2025 HaldwaniRoadUpdates HaldwaniShobhaYatra HaldwaniTrafficDiversion HaldwaniTravelPlan2025 HaldwaniTravelTips HalwaniFestiveTrafficPlan NainitalPoliceTrafficPlan narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news TrafficDiversionHaldwani
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमॉरीशस के उच्चायुक्त देव दिलियम की गंगा यात्रा
Next Article मुख्यमंत्री ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन का पोस्टर किया जारी
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026

UttarakhandYogaPolicy : उत्तराखण्ड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प : CM धामी 

June 22, 2026

IndiaChinaBorder : चीन सीमा तक फर्राटा भरेंगे सेना के वाहन

June 22, 2026

UttarakhandRationCard : उत्तराखंड में बदलेंगे राशन कार्ड के नियम

June 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?