BadrinathChori ; श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर बोले गोदियाल :- श्रीराम मंदिर के बाद श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आरोप है कि BKTC के अध्यक्ष के निजी सहायक ने बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी किया है। यह मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला बोला है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि करोड़ों सनातन धर्म मानने वाले लोगों की आस्था के साथ जिस प्रकार राम मंदिर में खिलवाड़ हुआ, उसी तरह अब श्री बद्रीनाथ धाम का मामला भी सामने आया है।
सत्ता प्रतिष्ठान से नियुक्त लोगों पर मंदिरों में चोरी, हीरे-जवाहरात और चढ़ावे में गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मैं इस पूरे प्रकरण की संयुक्त विधानसभा समिति से जांच अथवा न्यायिक जांच कराए जाने की मांग करता हूँ।
आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर के बाद श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. आरोप है कि BKTC के अध्यक्ष के निजी सहायक ने बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी किया है. यह मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है।
इस बीच मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है. जिन्हें 1 सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी. इस समिति में सीईओ, प्रभारी अधिकारी केदारनाथ शामिल हैं. BKTC सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने इसकी जानकारी दी।
बता दें कि इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार से तीखे सवाल पूछे. गणेश गोदियाल ने कहा कि राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आना बेहद चिंताजनक है।
आस्था के केंद्रों से जुड़े ऐसे मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना आवश्यक है. हमारी मांग है कि इस पूरे प्रकरण की विधानसभा की संयुक्त समिति (जेपीसी) या न्यायिक जांच कराई जाए, ताकि सच प्रदेश की जनता के सामने आए।
