Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

August 6, 2026

IndiaNepalRelations : भारत व नेपाल के बीच और मजबूत होंगे शैक्षिक-सांस्कृतिक संबंध

August 6, 2026

SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
देहरादून

SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Opening league match between The Sagar School, Alwar (Rajasthan) and Indian Public School.
Narad PostBy Narad PostAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SelaquiInternationalSchool
SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ :- देहरादून स्थित सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में 11वें सेलाकुई ऑल इंडिया अंडर-19 बॉयज़ इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 10 अग्रणी विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

इनमें द दून स्कूल (देहरादून), वेलहम बॉयज़ स्कूल (देहरादून), बिशप कॉटन स्कूल (शिमला, हिमाचल प्रदेश), द सागर स्कूल (अलवर, राजस्थान), आर्मी पब्लिक स्कूल (डगशाई, हिमाचल प्रदेश), कसीगा स्कूल (देहरादून), जीआरडी वर्ल्ड स्कूल (देहरादून), द एशियन स्कूल (देहरादून), इंडियन पब्लिक स्कूल (देहरादून) तथा मेजबान सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल (देहरादून) शामिल हैं।

टूर्नामेंट का शुभारंभ सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा एवं कवलजीत सिंह धालीवाल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक लगाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उद्घाटन लीग मुकाबला द सागर स्कूल, अलवर (राजस्थान) एवं इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून के मध्य खेला गया। मुकाबले में द सागर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3–0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से कैजन ने 9वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि चिन्मय ने 58वें एवं 59वें मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

दूसरा लीग मुकाबला कसीगा स्कूल, देहरादून एवं आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई (हिमाचल प्रदेश) के बीच खेला गया। इस मैच में कसीगा स्कूल ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 6–0 से शानदार विजय प्राप्त की।

कसीगा स्कूल की ओर से कविराज ने 12वें, 17वें एवं 25वें मिनट में लगातार तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की। अनिरुद्ध ने 20वें एवं 35वें मिनट में दो गोल किए, जबकि जयवीर ने 59वें मिनट में एक गोल कर टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, वरिष्ठ रेफरी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को चीफ रेफरी एवं मैच कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

उनके नेतृत्व में रेफरी पैनल में भूपाल सिंह नेगी (रामनगर, नैनीताल), देहरादून से मनोज नेगी, रोशन चंद, हर्षित चौहान, वरुण चौहान, हिमांशु प्रजापति एवं विमल सिंह रावत अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, खेल कौशल को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है। साथ ही यह टूर्नामेंट विद्यालयी फुटबॉल के विकास एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

#DehradunNews #DehradunSports #FootballTournament2026 #IndianSchoolFootball #InterSchoolFootball #KasigaSchool #SchoolSportsIndia #SelaquiInternationalSchool #TheDoonSchool #TheSagarSchool #Under19Football #VirendraSinghRawat #WelhamBoys #YouthFootball khojinarad naradpost naradpostbreakingnews UttarakhandSports
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSaurabhBahuguna : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत!
Next Article IndiaNepalRelations : भारत व नेपाल के बीच और मजबूत होंगे शैक्षिक-सांस्कृतिक संबंध
Narad Post

Related Posts

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

August 6, 2026

IndiaNepalRelations : भारत व नेपाल के बीच और मजबूत होंगे शैक्षिक-सांस्कृतिक संबंध

August 6, 2026

SaurabhBahuguna : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत!

August 6, 2026

CleanDehradun : स्वच्छ दून अभियान में नागरिकों की भागीदारी अहम – नगर आयुक्त

August 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
अल्मोड़ा

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

By Narad PostAugust 6, 20260

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक…

IndiaNepalRelations : भारत व नेपाल के बीच और मजबूत होंगे शैक्षिक-सांस्कृतिक संबंध

August 6, 2026

SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

August 6, 2026

SaurabhBahuguna : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत!

August 6, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?