हरीश रावत की सीएम के गन्ना चूसने पर चुटकी, कहा-किसान बचेगा तो देश बचेगा :- बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास पर गन्ना किसानों से मिले थे। उन्होंने इस दौरान उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया और साथ ही उन्होंने गन्ने का लुत्फ़ भी उठाया। वहीं इस पोस्ट पर हरीश रावत ने चुटकी ली है और साथ ही मौन व्रत भी रखा है।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
हरीश रावत ने कहा कि भगवन हमारे राज्य के किसान परेशान हैं, पहाड़ों के किसान सरकार के नीतिगत कमजोरियों से और जो मैदान का किसान है वह अपने परिश्रम से जो उगा रहा है उसका उचित खरीद मूल्य नहीं मिल रहा है।
गन्ना किसान अपना गन्ना, चीनी मिलों में दे रहे हैं, मगर उनका पुराने ही रेट दिये जा रहे हैं। किसान मजबूर है क्या करेगा? जबकि उत्तर प्रदेश गन्ने का खरीद मूल्य घोषित कर चुका है, उत्तराखंड न जाने क्यों संकुचा रहा है तो मैंने आज का यह ‘मौन व्रत’ उन किसान भाइयों को समर्पित है जो प्रतीक्षा कर रहे हैं कि राज्य सरकार को सद्बुद्धि आए और ₹450 प्रति कुंतल का खरीद मूल्य घोषित करे।
