Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Temple : उल्टा स्वास्तिक बनाने से होती हैं मनोकामना पूरी !

April 10, 2026

AdiShankaracharya : आदि शंकराचार्य की छड़ी से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

April 10, 2026

RaghavChadha :आखिर राघव चड्ढा क्या करने वाले हैं ?

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम में डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान में लिया हिस्सा
प्रयागराज

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम में डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान में लिया हिस्सा

Amit Shah and Chief Minister Yogi Adityanath offered prayers amid Vedic mantras and shlokas after taking the Sangam bath.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
अमित शाह
अमित शाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम में डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान में लिया हिस्सा : गृहमंत्री, अपनी पत्नी, बेटे और बच्चों के साथ बैठे पूजा की वेदी पर, संगम स्थल पर ही किया विशेष पूजन और संगम आरती, मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को भेंट किया चांदी का कुम्भ कलश, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठों, मंदिरों और अखाड़ों के संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़ककर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधु व पोतियों ने भी स्नान और पूजा पाठ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को कुम्भ कलश भी भेंट में दिया, जबकि साधु संतों ने उन्हें माला पहनाई और चंदन व टीका लगाया।
संतों ने छिड़का संगम का पवित्र जल
भगवा वस्त्रों में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद, निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, बाबा रामदेव समेत अन्य संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई। संतों ने गृहमंत्री को वैदिक विधि से स्नान कराया और उन पर संगम का जल छिड़का। इसके बाद गृहमंत्री ने सूर्य को अर्घ्य भी दिया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की संगम स्थल पर ही विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई और फिर विशेष संगम आरती का भी आयोजन हुआ। संगम पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती के जयकारे गूंजे। इस दौरान शाह परिवार के सबसे छोटे सदस्य को भी संतों का आशीर्वाद मिला। पूजा की वेदी पर मुख्यमंत्री योगी ने भी बच्चियों को दुलराया और उनसे हंसी ठिठोली की। इसके बाद हर हर महादेव के उद्घोष के बीच शाह और योगी ने मां गंगा और भगवान भास्कर को प्रणाम किया।
परिवार समेत किया पूजन और संगम आरती
अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम स्नान के बाद वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच पूजन अर्चन किया। पूजा के बाद संगम आरती भी कराई गई। इस दौरान गृहमंत्री के साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। परिवार के लोगों ने भी स्नान के बाद पूजा और आरती में हिस्सा लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री को चांदी का कुम्भ कलश भेंट किया। यहां से वो सीधा अक्षय वट के लिए रवाना हो गए। संगम स्नान और पूजन के दौरान उनके साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, जूना अखाड़े के हरिगिरि समेत तमाम अखाड़ों के वरिष्ठ महंत भी मौजूद रहे।
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संतों संग की महाकुम्भ पर चर्चा
इससे पहले, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में अरैल स्थित वीआईपी घाट से प्रवेश किया। दोनों नेताओं ने क्रूज की सवारी की। मां गंगा को प्रणाम किया। इसके बाद साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया। क्रूज पर बने विशेष कक्ष में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद, अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरी और अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी के साथ महाकुम्भ पर विशेष मंत्रणा की। संगम स्नान के दौरान बाबा रामदेव और सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अलग से डुबकी लगवाई। संगम स्नान के बाद स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी का हाथ पकड़कर विशेष योग आसन ताड़ासन भी कराया।
#india 2025 mahakumbh in prayagraj narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news prayagraj Uttar Pradesh डुबकी धर्मिकस्थल धार्मिकअनुष्ठान धार्मिकगति धार्मिकभावनाएं धार्मिकयात्रा धार्मिकसंगम धार्मिकसमागम पवित्रस्नान भक्तोंकास्वागत भगवानकास्नान भारतकीधार्मिकयात्रा मुख्यमंत्री संगम संगमधर्शन संगममेंडुबकी संगमस्नान संगमस्नान2025 हमंत्री हिंदूधर्म
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleडीएम ने स्मार्ट सिटी की सफाई कम्पनी में किया ऐतिहासिक बदलाव, शहर की सफाई में आएगा सुधार
Next Article सीएम धामी ने 530 चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
Narad Post

Related Posts

RamayanaStory : हनुमान जी ने यहाँ किया था कालनेमि राक्षस का वध

April 4, 2026

SoniaGandhiHealth : सोनिया गांधी की हालत स्थिर

March 26, 2026

UttarPradeshNews : 25 बीवियां बनाकर दूल्हा फरार – फर्जी आईएएस कांड

March 23, 2026

PassiveEuthanasia : इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया कैसे करते हैं डॉक्टर ?

March 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

Temple : उल्टा स्वास्तिक बनाने से होती हैं मनोकामना पूरी !

By Narad PostApril 10, 20260

Temple  : उल्टा स्वास्तिक बनाने से होती हैं मनोकामना पूरी ! :- देश में कई…

AdiShankaracharya : आदि शंकराचार्य की छड़ी से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

April 10, 2026

RaghavChadha :आखिर राघव चड्ढा क्या करने वाले हैं ?

April 10, 2026

VaruthiniEkadashi : एकादशी के दिन सभी पाप चावल में रहते हैं

April 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?