Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChamoliNews : पुराने मानचित्रों से वन भूमि की स्थिति का मिलान – DM

September 11, 2026

PushkarSinghDhami : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा : मुख्यमंत्री

September 11, 2026

BankStrike2026 : 4 दिन बैंक बंद, हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SupremeCourt : पति पर कैसे चलेगा ‘मैरिटल रेप’ का केस ?
देश

SupremeCourt : पति पर कैसे चलेगा ‘मैरिटल रेप’ का केस ?

Which law contains the exception for marital rape?
Narad PostBy Narad PostSeptember 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SupremeCourt
SupremeCourt : पति पर कैसे चलेगा 'मैरिटल रेप' का केस ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SupremeCourt  : पति पर कैसे चलेगा ‘मैरिटल रेप’ का केस ? :-  सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक बलात्कार यानी मैरिटल रेप से जुड़े कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई तीन हफ्ते बाद करने का निर्देश दिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई के दौरान सवाल किया कि जब कानून में वैवाहिक बलात्कार को लेकर अपवाद मौजूद है, तो पत्नी के साथ रेप के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा कैसे चलाया जा सकता है?

कब चल सकता है पति के खिलाफ केस?

पीठ ने सवाल किया कि जब तक मैरिटल रेप अपवाद की संवैधानिक वैधता पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक पति के खिलाफ पत्नी के साथ रेप के आरोप में मुकदमा कैसे चलाया जा सकता है. यह सवाल कर्नाटक हाई कोर्ट के एक फैसले के संदर्भ में उठा. हाई कोर्ट ने कहा था कि मैरिटल रेप के मामले में पति को कानून के तहत पूरी छूट नहीं मिली है. पत्नी की इच्छा के खिलाफ यौन संबंध बनाने पर पति के खिलाफ रेप का मुकदमा चलाया जा सकता है।

किस कानून में है वैवाहिक बलात्कार का अपवाद?

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सवाल किया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट इस अपवाद की संवैधानिक वैधता पर फैसला नहीं करता, तब तक क्या ऐसे मामलों में अभियोजन चलाने की अनुमति दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि कोर्ट पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, लेकिन सवाल यह है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कैसे चलाया जा सकता है, जब IPC की धारा 375 में वैवाहिक बलात्कार को लेकर स्पष्ट अपवाद मौजूद था।

IPC की जगह अब BNS लागू

यह मामला IPC की धारा 375 के अपवाद-2 से जुड़ा है. अब IPC की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 लागू है. इसमें भी 18 साल या उससे अधिक उम्र की पत्नी के साथ पति के यौन संबंध को लेकर इसी तरह का प्रावधान है।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अंतिम सुनवाई के दौरान दो बड़े सवालों पर विचार किया जाएगा. पहला, अगर वैवाहिक बलात्कार का अपवाद बना रहता है तो क्या पति के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है. दूसरा, क्या यह अपवाद संविधान के तहत कायम रह सकता है।

केंद्र ने अपराध बनाने का किया था विरोध

केंद्र सरकार ने 2024 में दाखिल अपने हलफनामे में वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में लाने का विरोध किया था. केंद्र का कहना था कि विवाहित महिलाओं को यौन हिंसा से बचाने के लिए मौजूदा कानूनों में पर्याप्त वैकल्पिक उपाय मौजूद हैं।

केंद्र के मुताबिक, विवाह संस्था के भीतर रेप को अपराध बनाना बहुत कठोर और असंगत हो सकता है. सरकार ने इसे मुख्य रूप से सामाजिक और विधायी नीति से जुड़ा मामला बताया था।

ये खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। हम इनके तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं।

#BNS2023 ConstitutionalValidity indianews IndianJudiciary IndianLaw IPCSection375 khojinarad LegalNews MaritalRape MaritalRapeCase MaritalRapeException MaritalRapeLaw naradpost naradpostbreakingnews Section375Exception SexualConsent SupremeCourt SupremeCourtHearing
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleTeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना
Next Article Drishyam3 : अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
Narad Post

Related Posts

ChamoliNews : पुराने मानचित्रों से वन भूमि की स्थिति का मिलान – DM

September 11, 2026

PushkarSinghDhami : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा : मुख्यमंत्री

September 11, 2026

BankStrike2026 : 4 दिन बैंक बंद, हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी

September 11, 2026

Drishyam3 : अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

September 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

ChamoliNews : पुराने मानचित्रों से वन भूमि की स्थिति का मिलान – DM

By Narad PostSeptember 11, 20260

ChamoliNews : पुराने मानचित्रों से वन भूमि की स्थिति का मिलान – DM :-  बीते…

PushkarSinghDhami : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा : मुख्यमंत्री

September 11, 2026

BankStrike2026 : 4 दिन बैंक बंद, हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी

September 11, 2026

Drishyam3 : अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

September 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?