Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

August 17, 2026

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » BareillyPoliceControversy : ‘अपनी पत्नी को छोड़ दूंगा’ – इश्कबाज दरोगा का शर्मनाक काण्ड
क्राइम

BareillyPoliceControversy : ‘अपनी पत्नी को छोड़ दूंगा’ – इश्कबाज दरोगा का शर्मनाक काण्ड

Also accused of taking jewelry worth ₹8 lakh and forcing an abortion.
Narad PostBy Narad PostJuly 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
BareillyPoliceControversy
BareillyPoliceControversy : 'अपनी पत्नी को छोड़ दूंगा' - इश्कबाज दरोगा का शर्मनाक काण्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

BareillyPoliceControversy : ‘अपनी पत्नी को छोड़ दूंगा’ – इश्कबाज दरोगा का शर्मनाक काण्ड :-  उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस के एक दरोगा पर महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, लाखों रुपये के जेवर हड़पने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का आरोप है कि पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर दरोगा ने पहले सहानुभूति जताई, फिर शादी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता।

इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।

पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 से उसका अपने पति से विवाद चल रहा है और वह अलग रह रही है। साल 2025 में वह पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर बारादरी थाने पहुंची थी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां तैनात उपनिरीक्षक नरेश बाबू से हुई। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उसकी परेशानी सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि वह उसकी हर संभव मदद करेगा। उसने कहा कि पुलिस विभाग में उसकी अच्छी पकड़ है और वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध होने के कारण वह उसकी सरकारी नौकरी भी लगवा सकता है।’

‘पत्नी को छोड़ दूंगा, तुमसे शादी करूंगा’

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। इन बातों पर भरोसा कर वह उसके संपर्क में आती गई। महिला का कहना है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का आरोप है कि करवा चौथ 2025 के बाद आरोपी उसके घर पर रहने भी लगा और दोनों साथ रहने लगे। उसे विश्वास था कि दरोगा उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में उसने दूरी बना ली।

 8 लाख के जेवर लेने और जबरन गर्भपात का भी आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2026 में दरोगा ने अपने बेटे की शादी का हवाला देकर उससे करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर ले लिए। जब उसने जेवर वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा और विरोध करने पर धमकाने लगा।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर 12 मई 2026 को दरोगा ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 SSP से लगाई गुहार, दरोगा निलंबित

पीड़िता का आरोप है कि 23 मई 2026 को आरोपी दरोगा अपनी पत्नी और बेटों के साथ उसके घर पहुंचा। वहां गाली-गलौज और मारपीट की गई। महिला ने डायल-112 पर सूचना दी लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला का कहना है कि आरोपी लगातार पुलिस विभाग में अपने प्रभाव का हवाला देकर उसे डराता-धमकाता रहा।

इसी कारण वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।पीड़िता ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर आरोपी दरोगा, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महिला का कहना है कि उसके साथ विश्वासघात, यौन शोषण, आर्थिक धोखाधड़ी और मारपीट की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया गया है।

 

नोट : यह ख़बर मीडिया रेपोर्ट्स पर आधारित हैं नारद पोस्ट इनके तथ्यों की पुष्टि नहीं करता हैं!

BareillyDarogaCase BareillyNews BareillyPoliceControversy CrimeNewsUP CrimeUpdatesHindi DarogaControversy DarogaNareshBabu khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PoliceFraudCase PoliceSuspensionNews SSPAuragArya TrendingCrimeNews UPCrimeTrending UPPoliceControversy UPPoliceSuspended ViralCrimeStory
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान
Next Article ColonCancerRisk : लंबे समय तक बैठने से बढ़ता है कोलोन कैंसर का खतरा
Narad Post

Related Posts

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

August 17, 2026

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए – धामी

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

By Narad PostAugust 17, 20260

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम :-  अगर आपके कंप्यूटर में हजारों…

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए – धामी

August 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?