Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home »  तुम्हारा भी मेरठ वाला हाल कर दूंगी
BREAKING NEWS

 तुम्हारा भी मेरठ वाला हाल कर दूंगी

Narad PostBy Narad PostMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
 तुम्हारा भी मेरठ वाला हाल कर दूंगी
 तुम्हारा भी मेरठ वाला हाल कर दूंगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 तुम्हारा भी मेरठ वाला हाल कर दूंगी: रिश्तों में रंजिश और पति पत्नी के बीच अदावत की ये कैसी आंधी है जिसमें न जज़्बात बचे , न भावनाये और न ही परिवार की चिंता …. इश्क़ के नाम पर अवैध सम्बन्ध और सात फेरों को आग लगाती आक्रामक चाहतें … ऐसा नहीं है कि केवल पत्नियां ही गलत राह पर चल पड़ी हों कई केसों में पति भी अपनी मर्यादा और सात फेरों की कसम को भुला अंधे इश्क़ में फंसे गुनाह करते मिल जायेंगे। अब मेरठ की हैरान कर देने वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को मेरठ हत्याकांड जैसी दर्दनाक मौत देने की धमकी दे डाली। महिला ने झगड़े के दौरान कहा, “अगर ज्यादा बोले तो मेरठ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर ड्रम में भरवा दूंगी।” यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोंडा में जल निगम में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी माया मौर्य और उसके प्रेमी नीरज मौर्य पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 2024 को उन्होंने माया और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जब उन्होंने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और माया घर छोड़कर चली गई।बाद में 25 अगस्त 2024 को माया नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई। उसने 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गई। इसके अलावा, माया द्वारा पति को वाइपर से पीटने का वीडियो भी सामने आया है।

 

धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 2016 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर तीन कारें और एक जमीन खरीदी थी। इस दौरान उन्होंने मकान का ठेका माया के रिश्तेदार नीरज मौर्य को दिया। लेकिन, कोरोना काल में नीरज की पत्नी की मौत के बाद माया और नीरज के संबंध और गहरे हो गए।

धर्मेंद्र कुशवाहा ने 1 सितंबर 2024 को पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिर 29 मार्च 2025 को जब माया घर आई, तो उसने अपनी सास को जान से मारने की धमकी दी। जब धर्मेंद्र ने विरोध किया, तो माया और नीरज ने मां-बेटे को मिलकर पीटा और उसी दौरान माया ने मेरठ हत्याकांड जैसी धमकी दी।
वहीं, माया मौर्य ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि धर्मेंद्र उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसका आरोप है कि पति ने उसे चार बार जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। उसने कहा कि जुलाई 2024 में पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

#meerut BigBreaking BreakingNews indianews InflammatoryStatement latestnews LatestUpdate MemeAlert narad post narad post blog NARAD POST BREAKING narad post breaking news narad post breaking news today narad post entertainment narad post government narad post religious narad post sensational Narad Post Space narad post youth NewsUpdate PoliticalControversy PoliticalDrama PublicSafety Scandal SensationalNews SpeechControversy ThreatStatement TrendingNews TrendingNow ViralThreat ViralVideo
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleनवरात्र शुरू होते ही फलो के दाम छू रहे है आसमान
Next Article अवैध खनन विवाद
Narad Post

Related Posts

FamilyCourtofBhopal : पैसे ले लो, पति मुझे दे दो !

February 14, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

February 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?