Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अवैध खनन विवाद
BREAKING NEWS

अवैध खनन विवाद

illegal mining dispute
Sponsored By: Ananya SahgalMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
अवैध खनन विवाद
अवैध खनन विवाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अवैध खनन विवाद: खनन पर ठन गयी क्या ? पूर्व सीएम के चंद अल्फ़ाज़ों से सीएम धामी की टीम में खलबली मच गयी क्या ? आईएएस अफसरों को क्यों अब होना पड़ रहा है एकजुट ? आप इतना तो समझ ही गए होंगे की खोजी नारद बात कर रहा है उत्तराखंड में अवैध खनन पर शुरू हुए उस विवाद की जो अब सचिवालय से विभागों के मुखिया तक बहस और गुस्से के बीच तैरते हुए गोते लगा रहा है।

अब एक चिट्ठी की बात हो रही है जिसे आईएएस अधिकारियों द्वारा लिखा बताया जा रहा है और उसको त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, इस पत्र में IAS एसोशिएशन ने IAS अफसरों के आत्म सम्मान की बात लिखते हुए उनके खिलाफ किसी भी तरह के बयान से बचने की नसीहत दी है।

कहाँ से उठी चिंगारी ?

पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अवैध खनन पर राज्य सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. दरअसल, लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जब अवैध खनन का मामला उठाया तो उसके फौरन बाद उत्तराखंड में सीनियर आईएएस अधिकारी और सचिव खनन बृजेश कुमार संत ने इस पर पलटवार किया. बात तब आगे बढ़ गई जब आईएएस अधिकारी बृजेश कुमार संत के बयान पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कुछ ऐसा कह दिया जिसकी सोशल मीडिया पर खासी चर्चाएं होने लगी. जाहिर है कि यह चर्चाएं सामने आते ही अवैध खनन से जुड़ा ये मामला त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्सेस ब्यूरोक्रेट्स में बदल गया.

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का अवैध खनन को लेकर आक्रामक बयान सामने आने के बाद रविवार को IAS एसोशिएशन का एक पत्र सार्वजनिक होने लगा. ये पत्र ब्यूरोक्रेट्स के आत्म सम्मान को ठेस न पहुचाने और ब्यूरोक्रेट्स को लेकर दिए गए किसी भी गलत बयान से बचने की नसीहत से जुड़ा हुआ था. हैरानी की बात यह थी कि जिस मामले को लेकर संगठन रविवार को बैठक करने पर मजबूर हो गया, उस बैठक का निश्चित विषय ही पत्र में नहीं लिखा गया.
आईएएस अधिकारी द्वारा अवैध खनन पर दिए गए जवाब के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का जो बयान सामने आया, उसको लेकर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी आलोचना हो रही है. माना जा रहा है कि एक सीनियर नेता को किसी भी आक्रामक बयान से बचना चाहिए. खासतौर पर ऐसा बयान जो किसी दूसरे व्यक्ति को आहत करता हो. IAS एसोशिएशन का पत्र सामने आने के बाद अब त्रिवेंद्र सिंह रावत का पलटवार देखना दिलचस्प होगा जो पूरे मुद्दे को या तो ठंडा कर देगा या चिंगारी को अभी और हवा मिल सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article तुम्हारा भी मेरठ वाला हाल कर दूंगी
Next Article झुलसा देने वाली गर्मी आ रही है
Narad Post

Related Posts

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

February 18, 2026

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

February 17, 2026

Kalava : हिन्दू धर्म में रक्षा सूत्र क्यों माना जाता हैं भरोसे का प्रतीक ?

February 17, 2026

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

By Narad PostFebruary 18, 20260

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह :-  प्रदेश की उन…

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

February 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?