Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 

March 14, 2026

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

March 14, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?
देहरादून

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

The Chief Minister said that the state government has already implemented the Uniform Civil Code in the state.
Narad PostBy Narad PostMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandAssembly
UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ? :-  उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग उठी, इस मुद्दे को लेकर सदन में चर्चा तेज हो गई, जिस पर सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भावनाओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर आने वाले सुझावों का अध्ययन करेगी और आवश्यकता होने पर आगे कदम उठाने पर विचार कर सकती है।

सदन में शिव अरोरा ने नियम 300 के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का प्रस्ताव रखा उन्होंने कहा कि राज्य के संतुलित विकास और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही प्रदेश में यूनिफार्म सिविल कोड लागू कर चुकी है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कई मुद्दे ऐसे होते हैं जिनसे लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए सरकार सभी वर्गों के सुझावों और भावनाओं का सम्मान करती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसंख्या से जुड़े विषयों को सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देखा जाएगा, ताकि प्रदेश में संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके और सभी वर्गों के हित सुरक्षित रह सकें।इस बीच विधानसभा सत्र के पांचवें दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों ने प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर विधानसभा की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का आरोप था कि प्रदेश में गैस की उपलब्धता कम हो रही है और कालाबाजारी को रोकने में सरकार विफल रही है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में गैस की आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और समस्या होने पर प्रशासन को तुरंत जानकारी दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

#UniformCivilCode #UttarakhandAssembly BudgetSessionDay5 CMDhamiResponse CongressProtest GasBlackmarketing GasCylinderShortage khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PopulationControlLaw pushkarsinghdhami Rule300 ShivArora UCCUttarakhand UttarakhandBudgetSession UttarakhandNews UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSDMvsTehsildar : एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर ?
Next Article 15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
Narad Post

Related Posts

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 

March 14, 2026

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

March 14, 2026

SDMvsTehsildar : एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर ?

March 14, 2026

Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में रच सकती है इतिहास

March 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 

By Narad PostMarch 14, 20260

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल…

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

March 14, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026

SDMvsTehsildar : एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर ?

March 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?