Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी

April 6, 2026

penexamhack : नकलबाज ने पेन पर लिख डाला पूरा सिलेबस

April 6, 2026

Chanakya : किसने और क्यों बनाई विषकन्या आर्मी ?

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?
उत्तर प्रदेश

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

How did the series begin?
Narad PostBy Narad PostFebruary 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MadhopattiVillage
MadhopattiVillage यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ? :-  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में माधोपट्टी नाम का एक गांव ऐसा है, जिसे आईएएस की फैक्ट्री कहा जाता है। इस गांव ने देश को कई आईएएस अधिकारी दिए हैं। गांव के कई लोग देशभर में बड़े पदों पर तैनात रहे हैं। यहां के पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अधिकारी बनकर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

गांव में है सिर्फ 75 घर

देशभर के कई युवा आईएएस अधिकारी बनने का सपना लेकर रात दिन मेहनत करते हैं। कई लोग अपने शहर को छोड़कर तैयारी करने के लिए बड़े शहरों का रुख करते हैं। लाखों रुपये की कोचिंग और दिन रात तैयारी के बाद भी कुछ ही लोगों का सपना पूरा हो पाता है। लेकिन अगर कोई देश की सबसे कठिन परीक्षा माने जाने वाली यूपीएससी परीक्षा को पास कर लेता है तो आसपास के इलाके में उसके चर्चे शुरू हो जाते हैं।

केला खाने के अचूक फायदे
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे आईएएस की फैक्ट्री कहा जाता है। इस गांव ने देश को कई बड़े अधिकारी दिए हैं। दुनियाभर में इस गांव के किस्से सुने जाते हैं। गांव के लगभग हर घर से अधिकारी निकलता है।

हम बात कर रहे हैं यूपी की राजधानी लखनऊ से करीब 300 किलोमीटर दूर बसे जौनपुर जिले के माधोपट्टी गांव की. इस गांव के बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। लेकिन यहां की कहानी बिल्कुल सच है।

गांव के माहौल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस गांव के लोग देशभर में बड़े पदों पर तैनात रहे हैं। पहले ये गांव ग्राम पंचायत हुआ करता था। लेकिन अब ये नगर पंचायत बन चुका है। यूपी में प्रस्तावित निगम चुनाव में यहां चुनाव होंगे। चलिए आपको ले चलते हैं अफसरों के इस गांव में।

कैसे शुरू हुआ सिलसिला?

माधोपट्टी गांव से पहली बार साल 1952 में डॉ इंदुप्रकाश आईएएस बने। उन्होंने यूपीएससी में दूसरी रैंक हासिल की। डॉ इंदुप्रकाश फ्रांस समेत कई देशों के राजदूत रह चुके हैं। डॉ इंदुप्रकाश के बाद उनके चार भाई आईएएस अधिकारी बने। इसके बाद गांव को आईएएस की फैक्ट्री कहा जाने लगा। गांव से लोगों के अधिकारी बनने का सिलसिला अभी तक जारी है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

डॉ इंदुप्रकाश के चार भाईयों के बाद उनकी दूसरी पीढ़ी भी यूपीएससी परीक्षा पास करने लगी। साल 2002 में डॉ इंदुप्रकाश के बेटे यशस्वी आईएएस बने। उन्हें इस परीक्षा में 31वीं रैंक मिली। वहीं, 1994 में इसी परिवार के अमिताभ सिंह भी आईएएस बने। वो नेपाल के राजदूत रह चुके हैं।

माधोपट्टी गांव से न केवल पुरुष अधिकारी बने, बल्कि यहां की बेटियों और बहुओं ने भी परचम लहराया। गांव से 1980 में आशा सिंह, 1982 में ऊषा सिंह और 1983 में इंदु सिंह अधिकारी बनी।

गांव के अमिताभ सिंह की पत्नी सरिता सिंह भी आईपीएस अधिकारी बनी।जौनपुर के माधोपट्टी गांव से आईएएस अधिकारियों के अलावा कई पीसीएस अधिकारी भी रहे हैं। यहां के राजमूर्ति सिंह, विद्या प्रकाश सिंह, प्रेमचंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जय सिंह, प्रवीण सिंह, विशाल विक्रम सिंह, विकास विक्रम सिंह, एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह, नीरज सिंह और रितेश सिंह पीसीएस अधिकारी बने। इसके साथ ही गांव की महिलाएं भी पीसीएस अधिकारी बनी। इसमें पारूल सिंह, रितू सिंह, रोली सिंह और शिवानी सिंह शामिल हैं।

 

75HousesIAS AmbassadorFrance AmitabhSinghIAS AshaSinghIAS DoctorInduprakash IASFactory IASJaunpur IASSecondRank InduSinghIAS khojinarad MadhopattiSuccess MadhopattiVillage naradpost naradpostbreakingnews NepalAmbassador PCSJaunpur SaritaSinghIPS UPSCFactoryVillage UPVillageIAS UshaSinghIAS UttarPradeshIAS VillageBlessing
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePostbirthbrain : मर्दों का दिमाग पापा बनते ही सिकुड़ जाता है
Next Article DoonPolice : एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस
Narad Post

Related Posts

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी

April 6, 2026

penexamhack : नकलबाज ने पेन पर लिख डाला पूरा सिलेबस

April 6, 2026

Chanakya : किसने और क्यों बनाई विषकन्या आर्मी ?

April 6, 2026

BhabijiGharParHai : अचानक पर्दे से ओझल हो गए शानदार चैनल्स

April 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी

By Narad PostApril 6, 20260

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी :-  अप्रैल की शुरुआत के…

penexamhack : नकलबाज ने पेन पर लिख डाला पूरा सिलेबस

April 6, 2026

Chanakya : किसने और क्यों बनाई विषकन्या आर्मी ?

April 6, 2026

BhabijiGharParHai : अचानक पर्दे से ओझल हो गए शानदार चैनल्स

April 6, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?