JanhviKapoor : जाह्नवी कपूर ने’वर्किंग आवर्स’ पर उठाई आवाज, साउथ इंडस्ट्री की तारीफ :- राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बीच अंतर पर अपना नजरिया शेयर किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि वहां अभिनेताओं से लेकर तकनीशियनों तक, सभी के काम के घंटों का सम्मान किया जाता है और फिल्म सेट पर बेहतर वर्किंग कल्चर बनाए रखा जाता है।
राम चरण के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि तेलुगु सिनेमा में फिल्म निर्माण प्रक्रिया को बहुत महत्व दिया जाता है और अक्सर सख्त समय सीमा के बजाय क्रिएटिव और जुनून को प्राथमिकता दी जाती है। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म निर्माण अधिक स्ट्रकचर्ड और शेड्यूल ओरएंटेड होता है, जिसमें प्लान पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
ज़ूम के साथ एक बातचीत में, जाह्नवी कपूर से हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के बीच अंतर के बारे में पूछा गया। जाह्नवी ने कहा, “मुझे लगता है कि साउथ फिल्म सेट पर बहुत जुनून और गर्व होता है। वहां किसी प्रोजेक्ट को बनाने या तय समय-सीमा का पालन करने पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता। क्या मैं ऐसा कह सकती हूं? वहां ज़्यादातर सिनेमा बनाने पर ध्यान दिया जाता है, चाहे उसमें कितना भी समय लगे।
अभिनेत्री ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं, तकनीशियनों और क्रू सदस्यों के साथ किए जाने वाले व्यवहार की भी प्रशंसा की, और उचित वर्किन आवर और पर्याप्त आराम पर जोर देने की बात कही। जाह्नवी ने इसकी तुलना मुंबई में अपने अनुभव से की, जहां काम करने की परिस्थितियां प्रोडक्शन के आधार पर काफी भिन्न हो सकती हैं।
उन्होंने कहा- तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बारे में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह है सभी के कार्य घंटों का सम्मान। न केवल अभिनेताओं का, बल्कि तकनीशियनों और क्रू सदस्यों का भी। लंच ब्रेक का मतलब है कि सभी लोग 40 मिनट के लिए लंच खाकर, 20 मिनट के लिए झपकी लेकर तरोताजा होकर अपना काम कर सकते हैं।
कभी-कभी अपनी जगह में इस नियम का पालन नहीं होता। मुझे लगता है कि मैंने केवल एक या दो बार ही पूरे 12 घंटे की शूटिंग की होगी। अन्यथा लगभग हमेशा 9-10 घंटे की शूटिंग होती है। रात की शूटिंग हमेशा सुबह 2 बजे खत्म होती है, इसलिए आपको आराम मिल जाता है। मुझे लगता है कि वे इन बातों का बहुत ध्यान रखते हैं।
