Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SafestCountries : ये हैं दुनिया के 10 सबसे सेफ देश और शहर

March 6, 2026

AllahabadHCLiveInRight : ‘पसंद के साथी के साथ रहना मौलिक अधिकार

March 6, 2026

SwapnaShastra : गंभीर संकट के संकेत देते हैं ये सपने

March 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KailashMansarovarYatra : कैलाश मानसरोवर यात्रा – हिमालय की यात्रा करें
पर्यटन

KailashMansarovarYatra : कैलाश मानसरोवर यात्रा – हिमालय की यात्रा करें

Several important rivers originate from the sacred Mount Kailash.
Narad PostBy Narad PostFebruary 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KailashMansarovarYatra
KailashMansarovarYatra : कैलाश मानसरोवर यात्रा - हिमालय की यात्रा करें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KailashMansarovarYatra : कैलाश मानसरोवर यात्रा – हिमालय की यात्रा करें :- कैलाश पर्वत समुद्र की सतह से 22068 फुट ऊंचा है और यह चीन में आता है। कैलाश पर्वत मानसरोवर झील से घिरे होने के कारण इसकी धार्मिक महत्ता बढ़ जाती है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
मानसरोवर का नाम सुनकर हर किसी के मन में वहां जाने की इच्छा जागृत होती है।मानसरोवर के पास ही एक सुंदर सरोवर रकस ताल भी स्थित है जो वहां की सुंदरता को चार चांद लगाता है। रकस ताल सरोवर और कैलाश मानसरोवर के उत्तर दिशा में कैलाश पर्वत स्थित है जिसके दक्षिण दिशा में गुरला शिखर और गुरला पर्वतमाला भी है ।

पवित्र कैलाश पर्वत से कई महत्वपूर्ण नदियां निकलती है जैसे- ब्रह्मपुत्र, सतलुज और सिंधु नदी। भगवान ऋषभदेव पौराणिक कथाओं के अनुसार यही निर्वाण प्राप्त किया था। श्री भरतेश्वर स्वामी मंगलेश्वर स्वामी जिसके नाम से इस देश का नाम भारत पड़ा ऐसे ऋषभदेव भगवान के पुत्र भरत ने इस पर विजय प्राप्त की थी। पांडवों के दिग्विजय प्रयास के समय अर्जुन ने इस पर विजय प्राप्त किया था। इसके अलावा यहां अनेक ऋषि मुनि के निवास का उल्लेख किया गया है।

यह चार धर्मों- हिंदू, सिक्ख, जैन, और बौद्ध धर्म का धार्मिक केंद्र माना जाता है। मानसरोवर के पास एक कुबेर नगरी है जहां से विष्णु भगवान के कर कमलों से गंगा निकल कर कैलाश पर्वत की चोटी पर गिरती है।

यहां से भगवान शिव अपनी जटाओं में भरकर धरती पर निर्मल धारा के रूप में प्रवाहित करते हैं। मानसरोवर पहाड़ों से घिरा हुआ है जिसको पुराणों में छीर सागर के नाम से भी जाना जाता है। यही क्षीरसागर भगवान विष्णु का स्थाई निवास भी माना जाता है।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

जैन धर्म में भी कैलाश पर्वत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी पर्वत पर श्री भरत स्वामी ने रत्नों के 72 जिनालय का निर्माण करवाया था।

तिब्बत में भी कैलाश मानसरोवर की 13 परिक्रमा को महत्वपूर्ण बताते हैं और यह भी बताया जाता है कि यहां दंड प्रणिपात करने से एक जन्म का एवं 10 परिक्रमा करने से एक कल्प का पाप नष्ट हो जाता है तथा जो 108 परिक्रमा करते हैं उनको जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है।

बौद्ध धर्म का मानना है कि इसके केंद्र में एक वृक्ष है जिसके फलों के औषधीय गुणों से सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक बीमारियों का उपचार करके ठीक किया जा सकता है।

इसे बौद्ध भगवान का निवास स्थान भी कहा जाता है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के अनुसार इस स्थान पर आकर उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है और यह भी कहा जाता है कि भगवान बुद्ध की माता ने भी यहां की यात्रा की थी।

मानसरोवर चीन में होने के कारण चीन जब चाहे भारतीय तीर्थ यात्रियों को वहां जाने से रोक सकता है या यात्रा को बीच में ही बाधित कर सकता है। कैलाश मानसरोवर जाने के लिए दो रास्ते हैं एक नेपाल के रास्ते और दूसरा सिक्किम के रास्ते लेकिन दोनों में से किसी भी रास्ते से आप जाएंगे तो आपको चीन का बॉर्डर पार करना ही पड़ेगा। बहुत से लोगों को लगता है कि कैलाश मानसरोवर भारत में स्थित है लेकिन ऐसा नहीं है मानसरोवर चीन में स्थित है।

कैलाश मानसरोवर जाने के लिए आपको सरहद पार करने के बाद 5 दिन की यात्रा करने पर आप दारचेन (Darchen) बेस कैंप पहुंचेंगे वहां से आपको 3 दिन का समय कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा करने में लग जाएंगे।

कैलाश मानसरोवर से वापस जाने में भी आपको 5 दिन लग जाएंगे अगर चीन बीच में यात्रा को बाधित नहीं करता है तो। क्योंकि यह सामान्य कानून है कि आप जिस देश में रहेंगे आपको उस देश के कानून का पालन करना होगा। कैलाश मानसरोवर की यात्रा बहुत ही कठिन होती है इसमें बर्फीले रास्तों पर चलना पड़ता है।

#BrahmaputraRiver #ChinaPilgrimage #FourReligions #HimalayaJourney #HinduSikhJainBuddhist #IndusRiver #KailashMansarovarYatra #KuberNagri #LakeMansarovar #MountKailash #PandavConquest #RakshastalLake #RishabhdevNirvana #SacredRivers #TibetParikrama khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleLivingRoomCrystal : घर के लिविंग रूम में लगाएं क्रिस्टल बॉल होगा लाभ
Next Article StudentMotivation : परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Narad Post

Related Posts

SafestCountries : ये हैं दुनिया के 10 सबसे सेफ देश और शहर

March 6, 2026

AllahabadHCLiveInRight : ‘पसंद के साथी के साथ रहना मौलिक अधिकार

March 6, 2026

SwapnaShastra : गंभीर संकट के संकेत देते हैं ये सपने

March 6, 2026

MDDA : नियोजित और व्यवस्थित विकास MDDA की प्राथमिक – बंशीधर तिवारी

March 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

SafestCountries : ये हैं दुनिया के 10 सबसे सेफ देश और शहर

By Narad PostMarch 6, 20260

SafestCountries  : ये हैं दुनिया के 10 सबसे सेफ देश और शहर :-  ताजा सर्वे…

AllahabadHCLiveInRight : ‘पसंद के साथी के साथ रहना मौलिक अधिकार

March 6, 2026

SwapnaShastra : गंभीर संकट के संकेत देते हैं ये सपने

March 6, 2026

MDDA : नियोजित और व्यवस्थित विकास MDDA की प्राथमिक – बंशीधर तिवारी

March 6, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?