Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

March 16, 2026

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 60 करोड़ से होगा कैंची धाम का सौंदर्यीकरण
हल्द्वानी

60 करोड़ से होगा कैंची धाम का सौंदर्यीकरण

Due to its location on Almora-Haldwani Highway, this area is rural.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
60 करोड़
60 करोड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

60 करोड़ से होगा कैंची धाम का सौंदर्यीकरण : बाबा नीब करौरी महाराज के सुप्रसिद्ध कैंची धाम को और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही गंभीर हैं। केंद्र सरकार ने चुनौती आधारित गंतव्य विकास योजना के तहत इस धाम के सौंदर्यीकरण के लिए बजट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई तीसरी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को 20 करोड़ रुपये की लागत के साथ शासन स्तर से केंद्र सरकार को भेजा गया है। अब कैंची धाम को संवारने की परियोजना की कुल लागत 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कैंची धाम आते हैं। खास अवसरों पर यह संख्या हजारों तक पहुंच जाती है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित होने के कारण यह क्षेत्र ग्रामीण है, जहां मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस हो रही थी। राज्य सरकार ने इस समस्या को सुलझाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंची धाम को संवारने की योजना शुरू की। इसके अंतर्गत दो मंजिला पार्किंग, पुल निर्माण और अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 28 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई थी, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, सड़क मार्ग में जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक हेलीपैड प्रस्तावित किया गया। इसके परिणाम स्वरूप लोनिवि को संशोधित डीपीआर तैयार करनी पड़ी।

जिसके बाद पार्किंग के लिए एक और मंजिल के विस्तार के साथ ही तीन मंजिला पार्किंग और हेलीपैड निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये की डीपीआर को विभागीय स्वीकृति मिल गई। केंद्र सरकार ने भी इस परियोजना को गंभीरता से लेते हुए 25 करोड़ रुपये का बजट देने का प्रस्ताव किया है। इस संबंध में 20 करोड़ रुपये का एक और प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि लोनिवि की बनाई डीपीआर को शासन स्तर से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय को भेज दिया गया है।

पुलिस चौकी और डिस्पेंसरी खुलेगी

लोक निर्माण विभाग ने बताया कि 20 करोड़ की तीसरी डीपीआर में कैंची धाम के किनारे मेडिटेशन सेंटर खोलने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके साथ ही राजस्व भूमि पर पुलिस चौकी और श्रद्धालुओं के उपचार के लिए डिस्पेंसरी खोली जानी भी प्रस्तावित है। वहीं, पार्क निर्माण के साथ ही प्रस्तावित पुल पर आकर्षक लाईट लगाकर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। साथ ही पुराने पुल को मजबूती देने वाले कार्य भी नयी डीपीआर में शामिल किये गए हैं।

#india 60करोड़ almora haldwani narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news uttarakhand कैंचीधाम कैंचीधाम60करोड़ कैंचीधामकायाकल्प कैंचीधामपरियोजना कैंचीधामविकास कैंचीधामसौंदर्यीकरण धार्मिकधरोहर धार्मिकपर्यटन धार्मिकप्रेरणा धार्मिकस्थल धार्मिकस्थलविकास परियोजना पर्यटन भारतकासंस्कार सभीकेलिएकैंचीधाम सांस्कृतिकविकास सौंदर्यवृद्धि सौंदर्यीकरण
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदिल को ठीक रखेगा अनोखा हृदय पैच 
Next Article सुहागन की शान सिंदूर का कैसे उगता है पौधा ?
Narad Post

Related Posts

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

March 14, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

March 12, 2026

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

By Narad PostMarch 16, 20260

ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण :-  चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं…

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

March 16, 2026

BiometricPayment : G Pay, Paytm पर अब अंगूठे से होगा पेमेंट – बड़ा अपडेट

March 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?