Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WeatherAlert : देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी

May 15, 2026

ShriMahantIndireshHospital : डेढ साल बाद बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया

May 15, 2026

BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » दिल को ठीक रखेगा अनोखा हृदय पैच 
स्वास्थ्य

दिल को ठीक रखेगा अनोखा हृदय पैच 

Scientists have prepared such a unique patch.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
हृदय
हृदय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

दिल को ठीक रखेगा अनोखा हृदय पैच : वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अनोखा पैच तैयार किया है जो दिल को ठीक करने में मदद कर सकता है. यह खोज उन मरीजों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है, जो गंभीर हार्ट फेलियर से जूझ रहे हैं. जिन्हें हार्ट ट्रांसप्लांट या महंगे कृत्रिम हार्ट पंप की जरूरत होती है. इस रिसर्च के अनुसार दुनियाभर में 64 मिलियन से अधिक लोग हार्ट फेलियर से पीड़ित हैं. जिसका कारण हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो सकता है।

कैसे काम करता है यह अनोखा हृदय पैच?

वैज्ञानिकों ने बायोलॉजिकल ट्रांसप्लांट तकनीक का इस्तेमाल कर एक ऐसा पैच तैयार किया है जो दिल की सिकुड़ने (संकोचन) की क्षमता को बहाल कर सकता है. जर्मनी के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर गॉटिंगेन के प्रोफेसर इंगो कुट्स्का के अनुसार, ‘यह पहली बार है जब लैब में विकसित जैविक ट्रांसप्लांट इस्तेमाल हुआ है जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत और स्थिर करने की क्षमता रखता है।

कैसे बनाया गया यह पैच?

यह पैच खून से लिए गए कोशिकाओं से बनाया गया है. जिन्हें स्टेम सेल की तरह फिर से प्रोग्राम किया जाता है. इन कोशिकाओं को दिल की मांसपेशी और संयोजी ऊतक कोशिकाओं में बदला जाता है. इन्हें कोलेजन जेल में विकसित किया जाता है और एक विशेष सांचे में ढाला जाता है. इन हेक्सागोनल पैचों को एक झिल्ली पर लगाया जाता है. जो मानव शरीर के लिए लगभग 5 सेमी x 10 सेमी आकार की होती है.युवाओं जैसा मजबूत दिल देने का दावा इस रिसर्च के सह-लेखक प्रोफेसर वोल्फ्राम-ह्यूबर्टस जिमरमैन ने बताया कि यह पैच 4 से 8 साल के युवा दिल जैसी विशेषताओं वाला होता है. उन्होंने कहा कि हम हार्ट फेलियर से जूझ रहे मरीजों में युवा दिल की मांसपेशियां प्रत्यारोपित कर रहे हैं, जिससे उनके दिल की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है।

क्या यह पैच सुरक्षित है?

वैज्ञानिकों के अनुसार सीधे दिल की मांसपेशी कोशिकाओं को इंजेक्ट करने से गांठ (ट्यूमर) बनने या अनियमित धड़कन (एरिदमिया) जैसी घातक समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन यह नया पैच इन सभी खतरों को कम करता है और अधिक संख्या में दिल की कोशिकाओं को सुरक्षित रूप से दिल तक पहुंचाने में मदद करता है।

#india narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news अनोखाहृदयपैच चिकित्साक्रांति दिलका इलाज दिलकीबीमारी दिलकीसमस्या दिलकोठीक दिलकोस्वस्थरखें नईचिकित्सापद्धति नवीनचिकित्सा स्वस्थदिल स्वस्थहृदय स्वास्थ्य हृदयसमस्या हृदयकेइलाज हृदयकेलाभ हृदयचिकित्सा हृदयपैच हृदयपैचकेफायदे हृदयरोग हृदयस्वास्थ्य
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleशाबाश आकृति हमें आप पर गर्व है  
Next Article 60 करोड़ से होगा कैंची धाम का सौंदर्यीकरण
Narad Post

Related Posts

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

April 17, 2026

MangalGochr2026 : अप्रैल में शनि की युति, इन 3 राशि पर आफत !

March 30, 2026

InternationalWomensDay : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह और महत्व

March 7, 2026

AIHoliRailway : AI से भीड़ नियंत्रित करेगा रेलवे

March 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Weather Update

WeatherAlert : देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी

By Narad PostMay 15, 20260

WeatherAlert ; देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण…

ShriMahantIndireshHospital : डेढ साल बाद बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया

May 15, 2026

BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात

May 15, 2026

NEETReExam : 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट

May 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?