Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ProteinPowderFacts : जानिए 4 बातें, वरना सेहत को होगा नुकसान
NARAD POST BREAKING NEWS

ProteinPowderFacts : जानिए 4 बातें, वरना सेहत को होगा नुकसान

When protein levels in the body rise, the workload on the kidneys to filter it out increases.
Narad PostBy Narad PostJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ProteinPowderFacts
ProteinPowderFacts : जानिए 4 बातें, वरना सेहत को होगा नुकसान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ProteinPowderFacts : जानिए 4 बातें, वरना सेहत को होगा नुकसान :-  आजकल लोग फिट रहने के लिए प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा कर रहे हैं। खासकर जो लोग शाकाहारी हैं उनके लिए सिर्फ रोज के खाने से पूरा प्रोटीन पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

इसलिए वे प्रोटीन पाउडर की मदद लेते हैं। डाइटिशियन श्वेता ने सोशल मीडिया पर बताया है कि प्रोटीन पाउडर शुरू करना सिर्फ कप में पाउडर और पानी मिलाकर पी लेने जितना आसान नहीं है। प्रोटीन बढ़ाना शुरू करने से पहले यह देखना बहुत जरूरी है कि शरीर इसके लिए तैयार है या नहीं। पेट, किडनी और लिवर की हालत से ही तय होता है कि प्रोटीन पाउडर शरीर पर कैसा असर दिखाएगा।

ज्यादातर लोग प्रोटीन पाउडर लेना शुरू करने के बाद दिक्कतों पर ध्यान देते हैं लेकिन इसे शुरू करने से पहले ही शरीर को चेक कर लेना चाहिए। डाइटिशियन के मुताबिक, प्रोटीन पाउडर शुरू करने से पहले सबसे पहले पेट की हालत देखनी चाहिए। यह जानना जरूरी है कि अभी जो भी खाना खाया जा रहा है क्या शरीर उसे बिना किसी दिक्कत के पचा पा रहा है। अगर रोज का खाना खाने के बाद कब्ज, गैस, एसिडिटी या पेट फूलने जैसी कोई परेशानी नहीं होती है, तो इसका मतलब है कि पेट बिल्कुल ठीक है। अगर पेट पहले से ठीक है, तभी प्रोटीन पाउडर लेने के बारे में सोचना चाहिए।

किडनी की सेहत

जब शरीर में प्रोटीन बढ़ता है तो किडनी पर उसे साफ करने का काम बढ़ जाता है। इसलिए किडनी इस बढ़ते हुए बोझ को उठाने के लिए पूरी तरह तैयार होनी चाहिए। अगर किसी को पहले कभी किडनी में पथरी यानी स्टोन की समस्या रही हो या किडनी कमजोर रही हो तो बहुत सावधान रहना चाहिए।

जिन लोगों ने बहुत समय से अपनी किडनी की जांच नहीं करवाई है उन्हें प्रोटीन पाउडर शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह पर किडनी टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए ताकि कोई रिस्क न रहे।

लिवर की हालत

लिवर शरीर में प्रोटीन को तोड़ने और पचाने का काम करता है। अगर लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है लिवर की जांच में पॉइंट बढ़े हुए हैं या फैटी लिवर जैसी कोई परेशानी है तो ऐसी हालत में सीधे प्रोटीन पाउडर खाना भारी पड़ सकता है।

लिवर की इन दिक्कतों को ठीक किए बिना अचानक से बहुत ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें खाने से कमजोर लिवर पर दबाव बहुत बढ़ जाता है। इसलिए लिवर की सेहत को जाने बिना प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल शुरू नहीं करना चाहिए।

प्रोटीन पाउडर लेते समय शरीर में पानी की कमी न होने देना सबसे जरूरी बात है। जब शरीर प्रोटीन को पचाता है तो पानी की जरूरत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

इसका कारण यह है कि हर एक ग्राम प्रोटीन के पचने के बाद जो गंदगी बनती है उसे पेशाब के रास्ते बाहर निकालने के लिए किडनी को बहुत ज्यादा पानी चाहिए होता है।

अगर प्रोटीन लेना तो बढ़ा दिया जाता है लेकिन उस हिसाब से पानी नहीं पिया जाता तो शरीर में पानी की भारी कमी हो सकती है। इससे किडनी पर दबाव बढ़ने के साथ-साथ कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। इसी वजह से डाइटिशियन ने प्रोटीन पाउडर लेने वालों को हर दिन कम से कम तीन लीटर पानी पीने की सलाह दी है।

BodybuildingNutrition DailyProteinIntake DehydrationSigns DietitianShweta FattyLiverDiet FitnessNutritionHindi GutHealthMatters GymDietTips HealthyDigestionTips khojinarad KidneyHealthTips LiverHealthTips naradpost naradpostbreakingnews ProteinPowderBenefits ProteinPowderFacts ProteinPowderSideEffects WaterIntakeTips
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRichHusbandDebate : ‘अमीर से शादी मत करना’, महिलाओं को सलाह
Next Article NikhilMotlaDeath : बाथरूम में बिछी ‘मौत की वायरिंग’
Narad Post

Related Posts

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

By Narad PostJuly 18, 20260

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत! :- …

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?