Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार

July 29, 2026

PaanAndCancer : पान में मिलाई जाने वाली चीजें क्यों हैं खतरनाक ?

July 29, 2026

OneOfficerOneCar : एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी का फैसला

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IPSAnjaliVishwakarma : प्यार ने बदला कैडर ! उत्तराखंड में जन्मी IPS की कहानी
उत्तर प्रदेश

IPSAnjaliVishwakarma : प्यार ने बदला कैडर ! उत्तराखंड में जन्मी IPS की कहानी

Know about IPS Anjali Vishwakarma.
Narad PostBy Narad PostJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IPSAnjaliVishwakarma
IPSAnjaliVishwakarma : प्यार ने बदला कैडर ! उत्तराखंड में जन्मी IPS की कहानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IPSAnjaliVishwakarma : प्यार ने बदला कैडर ! उत्तराखंड में जन्मी IPS की कहानी :-  कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात 2021 बैच की लेडी सिंघम कही जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा का उत्तर प्रदेश कैडर से छत्तीसगढ़ कैडर में इंटर-कैडर ट्रांसफर कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय ने यह आदेश उनके विवाह के आधार पर जारी किया है। बता दें कि IPS अंजलि विश्वकर्मा की शादी छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर से हुई थी। अब दोनों अधिकारी एक ही राज्य कैडर में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

कई बड़े साइबर अपराधों का खुलासा कर चुकी हैं IPS अंजलि

अंजलि विश्वकर्मा वर्तमान में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े साइबर अपराधों का खुलासा कर चुकी हैं।

उनके स्थानांतरण की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। क्योंकि आईपीएस अंजली विश्वकर्मा को अपराधियों के प्रति उनके सख्त अंदाज व जनता के लिए सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता था।

जानिए IPS अंजलि विश्वकर्मा के बारे में

महकमे की बात करें तो IPS अंजलि विश्वकर्मा का सफर बेहद प्रेरणादायक माना जाता है। उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ और उन्होंने स्कूली शिक्षा के दौरान ही अपनी मेधा का परिचय देते हुए 12वीं की परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से नेविगेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें एक विदेशी ऑयल कंपनी में लगभग 48 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली, जहां उन्होंने मेक्सिको, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, सिंगापुर और अबू धाबी सहित कई देशों में काम किया। हालांकि, उन्होंने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर देश सेवा का रास्ता चुना।

दिलचस्प है पूरी कहानी

वर्ष 2018 में भारत लौटकर उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू की। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 158 हासिल की, जबकि उनके मित्र और बाद में जीवनसाथी बने उदित पुष्कर ने भी उसी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अंजलि विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश कैडर और उदित पुष्कर को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ।

वर्ष 2024 में दोनों विवाह बंधन में बंधे। विवाह के बाद अलग-अलग राज्यों में तैनाती होने के कारण दोनों के बीच सैकड़ों किलोमीटर की दूरी थी। इसी आधार पर गृह मंत्रालय से इंटर-कैडर ट्रांसफर का अनुरोध किया गया, जिसे अब मंजूरी मिल गई है ।

उदित पुष्कर इस समय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल के परिसहाय के रूप में तैनात हैं। हालांकि, अंजलि विश्वकर्मा की नई पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के किस जिले में होगी, इसका निर्णय राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। अंजलि विश्वकर्मा अपनी सख्त कार्यशैली, साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पेशेवर छवि के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस में एक चर्चित अधिकारी रही हैं।

अब उनके छत्तीसगढ़ कैडर में जाने के साथ ही उनका प्रशासनिक सफर नए राज्य में आगे बढ़ेगा, जबकि कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को एक अनुभवी और चर्चित अधिकारी की विदाई मिलेगी।

BollywoodStyleLove CadreTransfer CivilServicesStory CyberCrimeExpert IITKanpurAlumni IPSAnjaliVishwakarma IPSInterCadreTransfer IPSMarriage IPSUditPushkar KanpurPolice khojinarad LadySingham MHAOrder naradpost naradpostbreakingnews UPSCSuccessStory UPToChhattisgarh UttarakhandGourav
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandDisasterManagement : उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल की सराहना
Next Article UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
Narad Post

Related Posts

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार

July 29, 2026

PaanAndCancer : पान में मिलाई जाने वाली चीजें क्यों हैं खतरनाक ?

July 29, 2026

OneOfficerOneCar : एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी का फैसला

July 29, 2026

UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

July 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार

By Narad PostJuly 29, 20260

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार :-  नेतृत्व की पहचान…

PaanAndCancer : पान में मिलाई जाने वाली चीजें क्यों हैं खतरनाक ?

July 29, 2026

OneOfficerOneCar : एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी का फैसला

July 29, 2026

UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

July 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?