Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Gairsain : 197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण

October 28, 2026

DiwaliBonus : दीवाली पर नहीं दिया बोनस तो बॉस को हो सकती है जेल !

October 28, 2026

WhatsAppUpdate : WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WhatsAppUpdate : WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान
NARAD POST BREAKING NEWS

WhatsAppUpdate : WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान

How will the work become easier for the admin?
Narad PostBy Narad PostOctober 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WhatsAppUpdate
WhatsAppUpdate : WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WhatsAppUpdate : WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान :-  आज के समय में WhatsApp पर स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और अलग-अलग संगठनों से जुड़े कामों के लिए कई ग्रुप बनाए जाते हैं. ऐसे में जब एक ही कम्युनिटी के अंदर कई ग्रुप हों और हर ग्रुप में अलग-अलग सदस्य जुड़े हों, तो सभी की जानकारी एक साथ रखना एडमिन के लिए मुश्किल हो सकता है. इसी परेशानी को कम करने के लिए WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है।

इसका नाम Organizations बताया जा रहा है. इसकी मदद से बड़ी कम्युनिटी संभालने वाले एडमिन को सदस्यों और उनसे जुड़े सबग्रुप की जानकारी एक ही जगह पर मिल सकेगी. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट के शुरुआती चरण में है और इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

क्या है WhatsApp का Organizations फीचर?

WhatsApp ने साल 2022 में Communities फीचर पेश किया था. इसका मकसद एक ही विषय या संगठन से जुड़े कई ग्रुप को एक साथ जोड़ना था. जैसे किसी स्कूल की अलग-अलग कक्षाओं के ग्रुप या किसी कंपनी की विभिन्न टीमों के ग्रुप को एक कम्युनिटी में रखा जा सकता है।

अब Organizations फीचर के जरिए कंपनी कम्युनिटी मैनेज करने के तरीके को और आसान बनाने की तैयारी कर रही है. यह नया फीचर खासतौर पर उन एडमिन के काम आएगा, जिन्हें कई ग्रुप और बड़ी संख्या में सदस्यों को संभालना पड़ता है।

एक जगह मिलेगी सदस्यों और सबग्रुप की जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.43.1 में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं. रिपोर्ट में इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है. इस फीचर में एडमिन के लिए एक अलग इंटरफेस मिलने की उम्मीद है. यहां संगठन का नाम, उसका डिस्क्रिप्शन और कुल सदस्यों की संख्या दिखाई देगी. इसके अलावा View all ऑप्शन पर टैप करके एडमिन सभी सदस्यों की लिस्ट देख सकेंगे. साथ ही यह जानकारी भी मिल सकेगी कि कौन-सा सदस्य किस सबग्रुप का हिस्सा है।

एडमिन के लिए कैसे आसान होगा काम?

फिलहाल बड़ी WhatsApp कम्युनिटी में सदस्यों की जानकारी जुटाने के लिए एडमिन को अलग-अलग ग्रुप चेक करने पड़ सकते हैं. Organizations फीचर इस प्रक्रिया को आसान बना सकता है, क्योंकि जरूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी. यह फीचर मौजूदा कम्युनिटी के ऊपर एक अतिरिक्त मैनेजमेंट लेयर की तरह काम करेगा।

कब लॉन्च होगा Organizations फीचर?

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Organizations अभी शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल बीटा टेस्टर्स भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते. कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी है।

यह फीचर iPhone यूजर्स के लिए आएगा या नहीं, इस बारे में भी अभी स्थिति साफ नहीं है. इसके अलावा WhatsApp Android यूजर्स के लिए शेड्यूल्ड मैसेज फीचर पर भी काम कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स पहले से मैसेज तैयार करके उसे तय समय पर भेज सकेंगे, हालांकि इस फीचर की उपलब्धता को लेकर भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

khojinarad naradpost TechNews Technology whatsapp WhatsAppFeatures WhatsAppUpdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIndianRailways : रात में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला
Next Article DiwaliBonus : दीवाली पर नहीं दिया बोनस तो बॉस को हो सकती है जेल !
Narad Post

Related Posts

Gairsain : 197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण

October 28, 2026

DiwaliBonus : दीवाली पर नहीं दिया बोनस तो बॉस को हो सकती है जेल !

October 28, 2026

IndianRailways : रात में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला

October 28, 2026

FASTag : Toll Plaza के पास है घर तो 1 नवंबर से नए नियम का मिलेगा फायदा

October 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Gairsain : 197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण

By Narad PostOctober 28, 20260

Gairsain : 197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की…

DiwaliBonus : दीवाली पर नहीं दिया बोनस तो बॉस को हो सकती है जेल !

October 28, 2026

WhatsAppUpdate : WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान

October 28, 2026

IndianRailways : रात में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला

October 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?