Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

November 12, 2025

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड के बीच हुआ MoU
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड के बीच हुआ MoU

This will be a milestone in the energy security and sustainable development of Uttarakhand as well as the country.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड के बीच हुआ MoU : MoU के मुख्य बिंदु: उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास में जुड़ेगा नया आयाम, आइसलैंड की कंपनी  वर्किस की विशेषज्ञता का लाभ, उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में माइलस्टोन होगा साबित उत्तराखंड में भू तापीय ऊर्जा के दोहन योग्य 40 भूतापीय स्थल चिन्हित, भारत के 2070 के कार्बन न्यूट्रल बनने के संकल्प में होगा सहायक, उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स के मध्य सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी और आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसन की उपस्थिति में उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के संबंध में समझौता संपन्न हुआ।

वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समझौता ज्ञापन को उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में एक माइलस्टोन बताया।  उन्होंने कहा कि भूतापीय ऊर्जा के इस एमओयू के माध्यम से न केवल स्वच्छ और नवीनीकरण ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त होगा बल्कि पर्यावरणीय सुरक्षा  सुनिश्चित रहते हुए समावेशी विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि आइसलैंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी देश है और इनके तकनीकी सहयोग और अनुभव से उत्तराखंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के तीन महत्वपूर्ण मंत्रालयों  पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से इसकी अनापत्ति भी प्राप्त हो चुकी है। कहा कि राज्य में भूतापीय ऊर्जा के व्यवहारिकता के अध्ययन का  व्यय भार का वहन आइसलैंड सरकार द्वारा  किया जाएगा।

संदर्भित है कि भारतीय भू- वैज्ञानिक सर्वेक्षण एवं वाडिया हिमालय भू- विज्ञान संस्थान देहरादून के द्वारा किए गए आकलन के अनुसार उत्तराखंड राज्य में लगभग 40 भू- तापीय स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिसमें भूतापीय ऊर्जा का दोहन किया जा सकता है।मै. वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स आइसलैंड की प्रमुख कंपनी है जो भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक विशेषज्ञता रखती है। उनकी तकनीकी क्षमताएं और अनुभव उत्तराखंड में भूतापीय परियोजनाओं को तेजी से और कुशलता से विकसित करने में सहायक होंगे।

इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,  दिलीप जावलकर व दीपेंद्र चौधरी, विशेष सचिव /रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा, अपर सचिव रंजना राजगुरु, प्रबंध निदेशक यू.जे.वी.एन. लिमिटेड संदीप सिंहल, प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी सहित वर्किस कंपनी से  हैंकर हैरोल्डसन,   रंजीत कुंना व आइसलैंड एंबेसी से राहुल चांगथम उपस्थित थे।

#CM #india Bharatiya Janata Party BJP Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news pushkarsinghdhami आइसलैंड आर्थिक विकास उत्तराखंड ऊर्जा अन्वेषण ऊर्जा क्रांति ऊर्जा नवाचार ऊर्जा परियोजना ऊर्जा विकास ऊर्जा समझौता ऊर्जा सुरक्षा तकनीकी सहयोग नवीकरणीयऊर्जा पर्यावरण सुरक्षा भूतापीय अनुसंधान भूतापीयऊर्जा वर्किस कंसल्टिंग वैश्विक साझेदारी सतत विकास स्वच्छऊर्जा हरित ऊर्जा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleनिकाय चुनाव सफलतापूर्वक पूर्ण करें – सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त
Next Article राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है – मुख्यमंत्री
Narad Post

Related Posts

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

November 12, 2025

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

By Narad PostNovember 12, 20250

Uttarakhand land law :  वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे :-  मुख्य…

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?