Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है – मुख्यमंत्री
राजनीति

राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है – मुख्यमंत्री

Chief Minister Dhami further said that now a triple engine government has to be formed in Dehradun and the entire state.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है – मुख्यमंत्री : सीएम  धामी ने जनता से किया समर्थन का आह्वान, फतवे के बल पर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस : धामी, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला, देहरादून में आयोजित रायपुर विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया और भाजपा के मेयर प्रत्याशी  सौरभ थपलियाल तथा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रति जन-जन के अगाध स्नेह को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की देवतुल्य जनता एक नए कीर्तिमान के साथ निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री प्रदान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, देहरादून क्षेत्र के बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड विजय का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी  सौरभ थपलियाल के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा कि उन्हें और अन्य भाजपा प्रत्याशियों को भारी संख्या में वोट देकर विजय बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सौरभ थपलियाल को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और सभी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि अब देहरादून और पूरे राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें। उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में भाजपा की विजय का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दुगना होगा। पिछली बार मेयर चुनाव में भाजपा लगभग 18 हजार मतों से विजयी हुई थी, मुझे विश्वास है कि इस बार यह अंतर 36 हजार से भी अधिक होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज सर्दी के इस मौसम में भी आप सबका उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मिलकर भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के सृजन की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि राज्य निरंतर अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है।मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में राज्य ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में बेरोजगारी दर में आई गिरावट का भी जिक्र किया, जो बीते सालों में सबसे कम है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात को याद करते हुए बताया कि भाजपा ने 2022 में प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जो अब पारित हो चुका है और जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया जाएगा, जो प्रदेश के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।कार्यक्रम में विधायक  उमेश शर्मा काऊ, भाजपा मेयर प्रत्याशी  सौरभ थपलियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल,  विनोद उनियाल,  विजय गिरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

#CM #india Bharatiya Janata Party BJP Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news pushkarsinghdhami uttarakhand ट्रिपलइंजनसरकार ताज़ाखबर मुख्यमंत्री राजनीति राजनीतिकसमाचार राज्यविकास विकास विकासमॉडल सरकार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड सरकार और आइसलैंड के बीच हुआ MoU
Next Article नशे के विरूद्ध दून पुलिस का जागरूकता अभियान जारी 
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026

UttarakhandYogaPolicy : उत्तराखण्ड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प : CM धामी 

June 22, 2026

IndiaChinaBorder : चीन सीमा तक फर्राटा भरेंगे सेना के वाहन

June 22, 2026

UttarakhandRationCard : उत्तराखंड में बदलेंगे राशन कार्ड के नियम

June 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?