Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

December 31, 2025

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » रोमांचक और दिव्य होगी नंदा देवी राजजात यात्रा
उत्तराखंड

रोमांचक और दिव्य होगी नंदा देवी राजजात यात्रा

Nanda Devi Raj Jat Yatra will be exciting and divine
Sponsored By: Ananya SahgalJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
रोमांचक और दिव्य होगी नंदा देवी राजजात यात्रा
रोमांचक और दिव्य होगी नंदा देवी राजजात यात्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

रोमांचक और दिव्य होगी नंदा देवी राजजात यात्रा: मां नंदा को उनकी ससुराल भेजने की यात्रा है राजजात। मां नंदा को भगवान शिव की पत्नी माना जाता है और कैलास (हिमालय) भगवान शिव का निवास।मान्यता है कि एक बार नंदा अपने मायके आई थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से वह 12 वर्ष तक ससुराल नहीं जा सकीं। बाद में उन्हें आदर-सत्कार के साथ ससुराल भेजा गया।चमोली जिले में पट्टी चांदपुर और श्रीगुरु क्षेत्र को मां नंदा का मायका और बधाण क्षेत्र (नंदाक क्षेत्र) को उनकी ससुराल माना जाता है।एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा और गढ़वाल-कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत श्रीनंदा राजजात अपने में कई रहस्य और रोमांच को संजोए है।

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारी को खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बैठक कर चुके हैं. बैठक के दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समय से मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.राजजात समिति के अभिलेखों के अनुसार हिमालयी महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात वर्ष 1843, 1863, 1886, 1905, 1925, 1951, 1968, 1987 तथा 2000 में आयोजित हो चुकी है। वर्ष 1951 में मौसम खराब होने के कारण राजजात पूरी नहीं हो पाई थी। जबकि वर्ष 1962 में मनौती के छह वर्ष बाद वर्ष 1968 में राजजात हुई।

 

खास होगी 2026 की राजजात यात्रा

सीएम धामी ने बैठक के दौरान कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को यात्रा से जोड़ा जाएगा. साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग, आपसी समन्वय के साथ एक व्यापक कार्य योजना तैयार करें. साथ ही साल 2025 के अंत तक यात्रा से संबंधित सभी तैयारियों को धरातल पर पूरा करें. ताकि, साल 2026 की ये यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बन सके.

 

वहीं, सीएम धामी ने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा उत्तराखंड का एक महाकुंभ जैसा उत्सव है. यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण यात्रा है. जिसको लेकर पहले ही तीन बैठकें की जा चुकी हैं. साथ ही नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चौथी बैठक की गई है. बैठक में नंदा देवी राजजात यात्रा की योजना तैयार की गई है. ताकि, कैसे अवस्थापन सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए? कैसे मार्गों को ठीक किया जाए और बेहतर ढंग से यात्रा का संचालन कैसे हो?

सीएम ने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर जनप्रतिनिधियों, स्टेक होल्डर्स समेत तमाम लोगों से बातचीत की गई थी. ऐसे में उनके सुझावों पर काम किया जा रहा है. इतना ही नहीं बहुत सारी योजनाएं हैं, जो आगे चलकर पूरी होगी. उसके संबंध में इन सभी के सुझाव मिल गए हैं. जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि यात्रा बहुत ही भव्य, अच्छी और ऐतिहासिक होगी, जिस दिशा में काम किया जा रहा है.

2026RajjatPreparation CulturalHeritage DivineJourney HimalayanMahakumbh NandaDeviRajJat narad post narad post breaking news narad post government narad post religious narad post sensational narad post youth SacredTradition SpiritualPilgrimage UttarakhandYatra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमेयर ने मगरमच्छ से शादी रचाई 
Next Article उत्तराखंड में सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण नींद
Narad Post

Related Posts

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

FreeCancerTreatment : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज : DM

December 30, 2025

DehradunEVBus : देहरादून में दौडेगी 13 सीटर आधुनिक मिनी ईवी बसें

December 29, 2025

DehradunPolice : उर्मिला सनावर की कुंडली खंगालेगी दून पुलिस

December 27, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

By Narad PostDecember 31, 20250

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम  :-  साल 2025 की विदाई…

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025

 AuliTourism : नव वर्ष से पहले पर्यटकों से पुलिस की अपील

December 31, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?