Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

November 21, 2026

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मेयर ने मगरमच्छ से शादी रचाई 
उत्तराखंड

मेयर ने मगरमच्छ से शादी रचाई 

The mayor married a crocodile
Sponsored By: Ananya SahgalJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मेयर ने मगरमच्छ से शादी रचाई 
मेयर ने मगरमच्छ से शादी रचाई 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मेयर ने मगरमच्छ से शादी रचाई:आप कई शादियों में गए होंगे जहां आपने लड़को को लड़कियों से शादी करते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी मगरमच्छ के साथ शादी करते हुए देखा है? जी हां एक ऐसा ही अजीबोगरीब जगह है जहां एक मेयर ने मगरमच्छ से शादी रचाई है. हम बात कर रहे हैं मेक्सिको के ओआक्साका राज्य के सैन पेड्रो हुअमेलुला शहर की जहां एक बेहद अनोखी और दिलचस्प परंपरा निभाई गई. यहां के मेयर डैनियल गुटिएरेज ने 30 जून 2025 को एक मादा मगरमच्छ से प्रतीकात्मक विवाह किया. यह परंपरा पिछले 230 वर्षों से चली आ रही है और इसे स्थानीय लोग सौभाग्य, बारिश और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं.

दो समुदायों की शांति का प्रतीक

यह रस्म चोन्ताल और ह्वावे नामक दो स्वदेशी समुदायों के बीच मेलजोल की याद में मनाई जाती है. लोककथाओं के अनुसार, चोन्ताल राजा ने ह्वावे समुदाय की राजकुमारी से शादी की थी. इस राजकुमारी का प्रतीक मगरमच्छ को माना गया. यह विवाह पुराने संघर्षों के अंत और शांति की शुरुआत का संकेत था. तभी से यह परंपरा हर साल निभाई जाती है.

मगरमच्छ बनी ‘छोटी राजकुमारी’
विवाह में मादा मगरमच्छ को ‘ला नीना प्रिंसेसा’ यानी ‘छोटी राजकुमारी’ कहा जाता है. शादी से पहले उसे पूरे शहर में घुमाया जाता है. फिर उसे सुंदर पारंपरिक परिधानों से सजाया जाता है. सफेद वेडिंग गाउन पहनाकर उसे दुल्हन जैसा रूप दिया जाता है. सुरक्षा के लिहाज से उसके मुंह को रिबन से बांध दिया जाता है. इस बार मगरमच्छ का नाम रखा गया — मिगुएलाना एस्टेला डेल मार जावालेटा रामिरेज. शादी से एक दिन पहले उसका बपतिस्मा भी किया गया.

मेयर ने किया वेडिंग किस

शादी का आयोजन टाउन हॉल में हुआ. मेयर पारंपरिक सफेद पोशाक में शामिल हुए. उन्होंने मगरमच्छ के माथे पर प्यार से किस दिया और उसके साथ पहला नृत्य भी किया. यही इस रस्म का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है. स्थानीय लोग, संगीतकार और नर्तक इस मौके पर जमकर झूमे. एक स्थानीय निवासी लुइस मैनुएल लोपेज ने कहा, “यह रस्म हमारे लिए सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि धरती माता और सृष्टिकर्ता से जुड़ाव का जरिया है. हम इससे अच्छी फसल, मछली और वर्षा की प्रार्थना करते हैं.”

सोशल मीडिया पर अनोखी शादी का वीडियो हुआ वायरल

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कुछ लोग हैरान हुए, तो कई ने इसकी तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “230 साल पुरानी परंपरा? अजीब है, पर दिलचस्प भी!” दूसरे ने मजाक में कहा, “ये शादी तो 2024 के राजनीतिक गठबंधनों से भी ज्यादा सफल लग रही है!” हालांकि, कुछ लोग इससे जुड़ी ‘सुहागरात’ जैसी बातों में भी रुचि दिखाते नजर आए. लेकिन यह केवल एक प्रतीकात्मक विवाह होता है. इसमें किसी तरह की वैवाहिक या धार्मिक रस्में नहीं निभाई जातीं.

#AncientRituals CrocodileWedding CulturalHeritage LaNinaPrincesa narad post narad post breaking news narad post government narad post religious narad post sensational narad post youth OaxacaTradition SymbolicMarriage UnusualWeddings ViralVideo2025
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article2025 में नए अंदाज में रिलीज होगी ‘बाहुबली’
Next Article रोमांचक और दिव्य होगी नंदा देवी राजजात यात्रा
Narad Post

Related Posts

DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता

November 19, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

November 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

By Narad PostNovember 21, 20260

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल :- प्रदेश…

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026

IndianSpiritualCinema: ‘रुद्रयोगी’ से बड़े पर्दे पर दिखेंगे चमत्कारी देवराहा बाबा 

November 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?