Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम

July 28, 2026

AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला

July 28, 2026

HeavyRainfall : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट !

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला
देश

AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला

Investigation in 2 months and verdict in 3 months: Fast-track court to be set up.
Narad PostBy Narad PostJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AntiPaperLeakBill2026
AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला :-  देशभर में NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के बड़े आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश कर दिया गया है।

अगर यह बिल कानून बनता है तो पेपर लीक करने वालों के लिए सजा पहले से कहीं ज्यादा कड़ी होगी।सिर्फ जेल ही नहीं 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

इतना ही नहीं, जांच और ट्रायल की समय सीमा भी तय कर दी गई है ताकि सालों तक केस लटकने की नौबत न आए। यह बिल ऐसे समय आया है जब NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्र आंदोलन हुआ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और सरकार ने परीक्षा सुधार का रोडमैप तैयार करने की घोषणा की।

नया एंटी पेपर लीक बिल क्या है?

सरकार ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। इसे प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदन में रखा।

सरकार का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक और दूसरे फर्जीवाड़े सामने आए। इससे छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ। नया बिल इसी समस्या को रोकने के लिए तैयार किया गया है।

अब कितनी मिलेगी सजा और जुर्माना? पुराने और नए नियमों का अंतर

नए बिल में सजा पहले के मुकाबले काफी बढ़ा दी गई है। अगर कोई व्यक्ति पेपर लीक या परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने का दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल तक जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना हो सकता है।अगर मामला किसी संगठित गिरोह या बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया जाता है तो सजा और सख्त होगी।

ऐसे मामलों में कम से कम 7 साल की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना लगाया जा सकेगा।2024 में बने पुराने कानून में साधारण मामलों के लिए 3 से 5 साल की जेल और सिंडिकेट के लिए 5 से 10 साल की जेल के साथ 1 करोड़ रुपये के न्यूनतम जुर्माने का नियम था।

2 महीने में जांच और 3 महीने में फैसला: बनेगी फास्ट ट्रैक कोर्ट

मामलों को सालों-साल लटकाने के बजाय अब बहुत तेज न्याय की व्यवस्था की गई है। नए कानून के तहत पुलिस या जांच एजेंसी को हर हाल में 2 महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करनी होगी।

सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को सत्र न्यायालयों (Courts of Session) को स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट में बदलने का अधिकार दे दिया गया है।

इन फास्ट-ट्रैक अदालतों में केस की सुनवाई रोजाना (Day-to-day) के आधार पर होगी। चार्जशीट दाखिल होने के ठीक 3 महीने यानी 90 दिनों के भीतर जज को अपना फैसला सुनाना पड़ेगा। सरकार जरूरत पड़ने पर पेपर लीक के मामलों की गहन जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बनाने के आदेश दे सकती है।

khojinarad KhojiNaradBreakingNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHeavyRainfall : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट !
Next Article NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम
Narad Post

Related Posts

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम

July 28, 2026

HeavyRainfall : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट !

July 28, 2026

KarondaBenefits : लिवर से वेट लॉस तक में फायदेमंद है करोंदा

July 28, 2026

WorldLongestRailwayPlatform : दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म भारत में

July 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम

By Narad PostJuly 28, 20260

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम :-  देहरादून प्रशासन की माने तो प्रेमनगर…

AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला

July 28, 2026

HeavyRainfall : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट !

July 28, 2026

KarondaBenefits : लिवर से वेट लॉस तक में फायदेमंद है करोंदा

July 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?