Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » प्रदेश में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा
देहरादून

प्रदेश में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा

To meet future challenges, a next-generation data centre will be established in the state, under which a separate mechanism for disaster recovery will also be created.
Narad PostBy Narad PostAugust 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर
नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

प्रदेश में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई जीआईएस आधारित वेब एप का उद्घाटन, जन सुविधा के लिए संचालित 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई के अनुप्रयोग नवाचार का शुभारंभ और अतिक्रमण की निगरानी के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन का शुभारंभ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री घोषणाएं –

1- भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत डिजास्टर रिकवरी के लिए भी एक अलग से मैकेनिज्म बनाया जाएगा।
2- राज्य में शीघ्र ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा।
3- गुड गवर्नेंस की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा।
4- राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सुंदर पहाड़ी राज्य होने के साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष राज्य के रूप में आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर कार्य कर रही है। आज प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की गई है।

ये सभी नवाचार शासन व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के साथ ही विभिन्न सेवाओं में गति एवं पारदर्शिता भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से प्रौद्योगिकी और नवाचार का विस्तार हुआ है। उनके ’डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है।

“डिजिटल उत्तराखण्ड“ एप के माध्यम से लोग घर बैठे ही अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह एप प्रधानमंत्री के ’मिनिमम गवर्नमेंट – मैक्सिमम गवर्नेंस’ के मंत्र को साकार करने में सहायक होगा। इससे सरकारी सेवाओं को एकीकृत, सरल और सुलभ बनाने में सहायता मिलेगी और विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी आसानी से होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि S3Waas प्लेटफॉर्म पर आधारित 66 नई सरकारी वेबसाइटें विभागीय जानकारी को सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाएंगी। जीआईएस आधारित वेब ऐप शहरी क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा।

अतिक्रमण की रोकथाम के लिए एक वेब-आधारित ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक अतिक्रमण की तस्वीर या वीडियो अपलोड कर सकेगा, जिस पर संबंधित विभाग तुरंत जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 1905 सीएम हेल्पलाइन राज्य के नागरिकों और सरकार के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस सेवा में भी एआई आधारित सुविधाओं से शिकायतों का ऑटो-केटेगराइजेशन, त्वरित समाधान और फॉलो-अप मॉनिटरिंग और भी बेहतर तरीके से होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑनलाइन शिक्षा, ई-स्वास्थ्य सेवा और भूलेख डिजिटलीकरण जैसे कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का भी विस्तार किया जा रहा है।

दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी सेवाओं के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह घर बैठे उपलब्ध कराने का भी कार्य किया जा रहा है। “अपणी सरकार“ पोर्टल द्वारा 886 सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य के लगभग 95 प्रतिशत गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है।

#CloudComputing #CloudSolutions #DataCenterIndia #DataCenterSolutions #DataSecurity #DataSolutions #DataStorage #DigitalEra #DigitalGrowth #DigitalInfrastructure #DigitalServices #DigitalSolutions #FutureReady #FutureTech #HighTechIndia #InnovationHub #ITDevelopment #ITFuture #ITHub #ITInnovation #ITPower #ITRevolution #ITSupport #NextGenDataCenter #NextGenTech #NextLevelTech #SmartDataCenter #SmartInfrastructure #SmartSolutions #SmartSystems #SmartTechnology #SmartUttarakhand #TechAdvancement #TechDevelopment #TechDriven #TechEcosystem #TechInfrastructure #TechIntegration #TechnologyFuture #TechnologyHub #TechnologyIndia #TechnologyUpgrade #TechPower #TechProgress #TechProjects #TechSavvy DigitalIndia DigitalTransformation khoji narad narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami TechInnovation TechUpgrade प्रदेश में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपब्लिक WiFi करते हैं यूज? तो न करें ये काम, हैकर्स को न्योता देती हैं ये गलतियां
Next Article चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के 6 राजनीतिक पार्टियों को किया डीलिस्टेड
Narad Post

Related Posts

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

JalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी

August 13, 2026

PushkarSinghDhami : प्रत्येक नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचाना है – मुख्यमंत्री

August 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

By Narad PostAugust 15, 20260

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित…

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?