Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

March 13, 2026

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » नॉन बाइनरी जोड़े ने UCC कानून को दी चुनौती
उत्तराखंड

नॉन बाइनरी जोड़े ने UCC कानून को दी चुनौती

Non-binary couples challenged the UCC law
Sponsored By: Ananya SahgalMarch 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
नॉन बाइनरी जोड़े ने UCC कानून को दी चुनौती
नॉन बाइनरी जोड़े ने UCC कानून को दी चुनौती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

नॉन बाइनरी जोड़े ने UCC कानून को दी चुनौती: अनमैरिड नॉन-बाइनरी युगल उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अधिनियम, 2024 को चुनौती दे रहा है. जहां इस मामले में पहले अपने सख्त टिप्पणी के बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार से कहा कि क्या कानून में बदलाव किया जा सकता है.उत्तराखंड में यूसीसी कानून लागू हो गया है. इसके तहत सरकार का उद्देशय इन नियमों के पहलुओं को कंट्रोल करने वाले अलग-अलग पर्सनल लॉ को कोडिफाई करना है. अब ऐसे में एक नॉन बाइनरी कपल सरकार को चुनौती दे रहा है. जहां याचिकाकर्ता और क्रिटिक्स का कहना है कि लिव इन रिलेशनशिप को रजिस्टर करना प्राइवेसी का उल्लंघन है. साथ ही, इसके कारण वीक कपल बेवजह की छानबीन के दायरे में आते हैं.

 

यह कपल मीडिया स्टडीज के रिसर्चर्स हैं. दोनों एक ही जाति और धर्म से ताल्लुक रखते हैं. साथ ही, इनके सामने इंटर कास्ट कपल जैसी परेशानियां नहीं हैं. हालांकि, उनके रिश्ते में अपनी तरह की चुनौतियां भी थीं, जैसे कि रिश्ते के बारे में दखल देने वाले सवाल और ताने. यहां तक कि शादी से इनकार करने पर परिवार के सदस्यों की धमकियां. इतना ही नहीं, इनके साथ-साथ यह डर कि कानून उनकी परेशानियों को और बढ़ा सकता है.

क्या है मामला?

लड़का उत्तराखंड से है जबकि लड़की दिल्ली की रहने वाली है. दोनों ने एक-साथ अंबेडकर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. साल 2021 में लड़के के पेरेंट्स की डेथ हो गई थी. दोनों ने कॉलेज में अलग होने के 1.5 साल बाद साल 2022 में डेटिंग शुरू की. लड़के ने देहरादून में अपनी नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद दोनों एक फ्लैट में साथ रहने लगे. एक साल बाद लड़की पर लड़के के दोस्त ने हमला किया, जिसके कारण उसकी छाती और पीठ पर जख्म हो गया. इलाज में काफी खर्चा आया. ऐसे में दोनों ने लड़के के हल्द्वानी वाले घर में रहने का फैसला लिया. लड़के के माता-पिता के मरने के बाद से घर खाली पड़ा था, और उसके दोनों भाई-बहन बाहर रहते थे. लेकिन जल्द ही चीजें बिगड़ने लगीं. सितंबर 2024 में लड़के के भाई ने लड़की को मारने की धमकी दी. ऐसे में दोनों ने घर छोड़ने का फैसला लिया

कपल ने की पीआईएल फाइल

इस दौरान यूसीसी के नियमों की डिटेल्स सामने आने लगी थी, जिसके कारण महिला अधिकार संगठनों जैसे सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. ऐसे में कपल ने सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से बात करने की सोची. इसके बाद दिसंबर के सीनियर एडवोकेट वृंदा ग्रोवर ने नैनीताल में एक मीटिंग के दौरान कपल को मज़ाक में यह कहते हुए सुना कि वह अदालत में याचिका दायर करेंगे. इस पर वृंदा ने कपल से कॉन्टैक्ट किया और फिर पीआईएल फाइल की. अपनी याचिका दायर करने के बाद कपल को दक्षिणपंथी संगठनों से संभावित हमले का डर सताने लगा. यह डर तब और बढ़ गया जब उनके एक वकील ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा.

अदालत ने क्या कहा?

28 फरवरी को अदालत में उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कहा कि जो लोग कानून के तहत सताए गए महसूस करते हैं. वे अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए आजाद हैं. साथ ही, राज्य से यह भी पूछा कि क्या वह कानून में बदलाव पर विचार कर सकता है. यह लाइन उस लाइन से काफी अलग थी, जिसमें अदालत ने एक कपल से 10 दिन पहले कहा था कि ‘आप बिना शादी के बेशर्मी से साथ रह रहे हैं. किस निजता का हनन हो रहा है?’ नॉन-बाइनरी का मतलब होता है, वो व्यक्ति जो अपनी जेंडर पहचान को सिर्फ मर्द (मेल) या औरत (फीमेल) के रूप में नहीं देखते हैं. यानी, नॉन-बाइनरी लोग उन दोनों में से किसी एक जेंडर को नहीं अपनाते, या फिर उन्हें लगता है कि उनका जेंडर इन दोनों से अलग या बीच में हो सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleविधवा के दर्द ने खोली सिस्टम की पोल उत्तराखंड का मामला
Next Article ATM से पैसे निकालने वालों के लिए झटका
Narad Post

Related Posts

RBIFraudCompensation : बड़ा फैसला! अब ठगी हुई तो मिलेगा मुआवजा

March 13, 2026

IPL 2026: Virat Kohli ने लंदन में शुरू की तैयारी

March 12, 2026

YagyaChikitsa : 50 से ज्यादा रोग दूर कर सकती है यज्ञ चिकित्सा

March 12, 2026

 UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

By Narad PostMarch 13, 20260

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया :-  चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी,…

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग

March 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?