Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026

KedarnathYatra : 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

February 16, 2026

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » देहरादून के ग्रीन एजेंडा पर पहली बार एकजुट हुईं पार्टियां
देहरादून

देहरादून के ग्रीन एजेंडा पर पहली बार एकजुट हुईं पार्टियां

Parties united for the first time on Dehradun's green agenda
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Parties united for the first time on Dehradun's green agenda
Parties united for the first time on Dehradun's green agenda
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

देहरादून के ग्रीन एजेंडा पर पहली बार एकजुट हुईं पार्टियां : बीजेपी, कांग्रेस और यूकेडी को सौंपा ग्रीन एजेेंडा का मसौदा,
पार्टियों ने अमल करने का आश्वासन दिया – अनूप नौटियाल, देहरादून सिटीजन्स फोरम (डीसीएफ) ने राज्य में नगर निकाय चुनावों को लेकर जारी किया गया अपना ग्रीन एजेंडा राजनीतिक दलों तक पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। अब तक बीजेपी, कांग्रेस और यूकेडी को एजेंडा का मसौदा सौंपा जा चुका है। देहरादून सिटीजन्स फोरम के अनुसार राजनीतिक दलों की ओर से ग्रीन एजेंडा को लेकर सकारात्मक रुख सामने आया है। विभिन्न दलों ने एजेंडे के ज्यादा से ज्यादा मुद्दों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा चुनाव के बाद भी इस मसौदे पर लगातार संवाद जारी रखने की बात कही है।

बीते 6 जनवरी को डीसीएफ ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आम नागरिकों की ओर से राजनीतिक दलों के नाम पर 18 सूत्रीय ग्रीन एजेंडा जारी किया था। ग्रीन एजेंडा में मुख्य रूप से उत्तराखंड अर्बन विज़न 2025 मैनिफेस्टो बनाने और नियमित रूप से उसकी मॉनीटरिंग करने, 11 नगर निगमों का शहरी मैनिफेस्टो बनाने, चुने गये जनप्रतिनिधियों के नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, शहरी क्लाइमेट एक्शन प्लान बनाने, वार्ड समितियों का गठन करने, शहरी योजनाओं के निर्माण और कार्यान्वयन में जन भागीदारी सुनिश्चित करने, स्थानिक योजनाएं बनाने, कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने, जलवायु परिवर्तन की चुनैतियों का सामना करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने, ट्रैफिक, पार्किंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि की व्यवस्था स्थापित करने की मांग की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीएफ की ओर से कहा गया था कि ग्रीन एजेंडा का मसौदा सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ अन्य लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा, ताकि इस पर शहर में सकारात्मक विमर्श शुरू हो सके और चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार अपने-अपने शहरी निकायों में इस पर काम कर सकें। फिलहाल डीसीएफ ने तीन राजनीतिक दलों को ग्रीन एजेंडा का मसौदा पहुंचाया है। इनमें बीजेपी, कांग्रेस और यूकेडी शामिल हैं।

देहरादून सिटीजन्स फोरम के सदस्यों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और डॉ. देवेन्द्र भसीन से मुलाकात की और उन्हें ग्रीन एजेंडा का मसौदा सौंपा। इसी तरह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पार्टी के देहरादून मेयर उम्मीदवार वीरेन्द्र पोखरियाल और वरिष्ठ नेता अभिनव थापर आदि से मुलाकात की और ग्रीन एजेंडा का मसौदा सौंपा। उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री कार्यालय देवचंद्र उत्तराखंडी को भी ग्रीन एजेंडा का मसौदा सौंपा गया। पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने वालों में डीसीएफ की ओर से जगमोहन मेहंदीरत्ता, फ्लोरेंस पांधी, डॉ. विमल नौटियाल, सुनील नेहरू, मोंटी कोहली, अनूप नौटियाल, अनूप बडोला और संदीप बिजल्वाण शामिल थे।

पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद डीसीएफ के सदस्यों ने कहा कि सभी पार्टियों ने ग्रीन एजेंडा पर सकारात्मक रुख अपनाया है और न सिर्फ चुनाव में बल्कि चुनाव के बाद भी इन मुद्दों पर लगातार संवाद बनाये रखने की बात कही है। डीसीएफ के अनुसार देहरादून के मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए अलग से एक और ग्रीन एजेंडा का मसौदा तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही उसे भी उम्मीदवारों तक पहुंचाया जाएगा। सदस्यों के अनुसार डीसीएफ का इरादा शहर में ऐसा वातावरण बनाना है ताकि न सिर्फ मेयर और पार्षद चुने जाने वाले लोग, बल्कि आम नागरिक भी यह समझ सकें कि किस तरह से पर्यावरण को साथ लेकर शहर का हरित और सस्टेनेबल विकास हो सके।

narad post narad post blog NARAD POST BREAKING narad post entertainment Narad Post News narad post sensational उत्तराखंड ग्रीनएजेंडा जलसंचयन देहरादून पर्यावरणसंरक्षण प्रदूषणनियंत्रण राजनीतिकएकता वृक्षारोपण शहरीविकास समाजिकजागरूकता हरितशहर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleवनाग्नि से जंग: डीएम सविन बंसल ने वन पंचायतों को बताया अहम कड़ी
Next Article पुरा पाषाण काल की गहराइयों में छिपे तीर्थराज प्रयाग के रहस्य
Narad Post

Related Posts

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

UPCLPreparation : बिजली चोरी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई – धामी

February 13, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

By Narad PostFebruary 16, 20260

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल :-  सरकार के चार साल पूरे…

KedarnathYatra : 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

February 16, 2026

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?