Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !

November 13, 2026

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » वनाग्नि से जंग: डीएम सविन बंसल ने वन पंचायतों को बताया अहम कड़ी
नैनीताल

वनाग्नि से जंग: डीएम सविन बंसल ने वन पंचायतों को बताया अहम कड़ी

Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
वन
वन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

वनाग्नि से जंग डीएम सविन बंसल ने वन पंचायतों को बताया अहम कड़ी : वन पंचायतों के गठन हेतु डीएम ने एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया, जनपद में 20 फरवरी तक वन पंचायतों के गठन के निर्देश, वनाग्नि पर नियंत्रण हेतु सेंस ऑफ रिस्पॉस्बिलिटी आवश्यक, नैनीताल में डीएम रहते वन पंचायतों को सक्रिय किया, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक की गई। जिसमें डीएम ने वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु दिए प्रभावी निर्देश दिए हैं ।
जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि रोकने हेतु वन पंचायतों एवं स्थानीय निवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होने  20 फरवरी तक वन पंचायतों का गठन करने के निर्देश दिए। इसके लिए उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि वन पंचायतों को हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। डीएम बसंल द्वारा नैनीताल में जिलाधिकारी रहते वन पंचायतों को सक्रिय किया गया था, वन पंचायतों की सक्रियता तथा जनमानस के सहयोग से वनाग्नि की घटना को नियंत्रित रखा था।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हैण्डस बढाने आवश्यक है, इसके लिए जनमानस का सहयोग हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। सेंस ऑफ रिस्पॉस्बिलिटी होनी आवश्यक है इसके लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत। उन्होंने निर्देश दिए कि फायर सीजन में सिविल फॉरेस्ट की आग को गंभीरता से लेना आवश्यक है इसके लिए राजस्व एवं वन विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। वनाग्नि के दृष्टिगत सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान हेतु  15 फरवरी से वन विभाग के 24×7 आपदा कन्ट्रोलरूम में ड्यूटी करेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ‘‘फारेस्ट फायर उत्तराखण्ड’’ मोबाईल  एप्प बनाया गया है जिस पर जनमानस भी वनाग्नि की सूचना दे सकतें है।
समिति की सदस्य पदमश्री डॉ0 कल्याण सिंह रावत मैती ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि वनाग्नि की रोकथाम हेतु ग्रामीण स्तर एवं स्कूल स्तर पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम करने आवश्यक है, जिससे जनमानस को जल एवं जंगल से जोड़ा जा सके। वहीं समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने सुझाव देते हुए कहा कि वन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार, अमित धंवर, चकराता अभिमन्यू, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप निदेशक राजाजी महातिम, समिति के सदस्य डॉ कल्याण सिंह रावत मैती, पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
ClimateAction Dehradun DisasterManagement EcoProtection EnvironmentAwareness ForestFireControl ForestManagement ForestPanchayat GreenInitiatives narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News NatureConservation news SaveForests SavinBansal uttarakhand WildlifeSafety जंगलकीसुरक्षा डीएमसविनबंसल पर्यावरण_संरक्षण वन_रक्षा वनपंचायत वनसंरक्षण वनाग्नि
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्य सचिव की बैठक: विकास योजनाओं पर हुए बड़े फैसले
Next Article देहरादून के ग्रीन एजेंडा पर पहली बार एकजुट हुईं पार्टियां
Narad Post

Related Posts

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026

BalenShahIndiaVisit : 22 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह

November 13, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

November 12, 2026

UttarakhandPolitics : 21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

November 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !

By Narad PostNovember 13, 20260

ShaniDev :  शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल ! :- ज्योतिष शास्त्र में…

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026

BalenShahIndiaVisit : 22 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह

November 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?