Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

FutureFood : आइए जानिए 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

April 11, 2026

MosquitoesFindHumansDark : अंधेरे में इंसान को कैसे ढूंढ लेते हैं मच्छर ?

April 11, 2026

SunielShettyVow : सुनील शेट्टी की प्रतिज्ञा अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी कुम्भ गाथा
प्रयागराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी कुम्भ गाथा

The Maha Kumbh as a symbol of the great sacrifice of unity has come to an end.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी कुम्भ गाथा : एकता के महायज्ञ के प्रतीक के रूप में महाकुंभ का समापन हो चुका है; प्रयागराज में एकता के इस महायज्ञ के संपूर्ण 45 दिनों में, 140 करोड़ देशवासियों का पूर्ण आस्था के साथ एक ही समय में एक ही पर्व पर जुटना अपने आप में अविस्मरणीय अनुभूति है!  प्रधानमंत्री आज भारत अपनी विरासत पर गर्व करते हुए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है; यह परिवर्तन के उस युग का शुभारंभ है जो देश के लिए एक नया भविष्य लिखने वाला है: प्रधानमंत्री महाकुंभ में भागीदारी करने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या न केवल एक रिकॉर्ड है बल्कि इसने कई सदियों तक हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध बनाए रखने के लिए एक सशक्त आधारशिला भी तैयार की है: प्रधानमंत्री

इस महाकुंभ में समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लोग एकजुट हुए हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

PIB Delhi : महाकुंभ को ‘एकता के महायज्ञ’ की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत को अपनी विरासत पर गर्व है और वह नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन के युग का शुभारंभ है जो देश के लिए एक नया भविष्य लिखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में भागीदारी करने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि इसने हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध बनाए रखने के लिए कई शताब्दियों तक एक सशक्त नींव रखी है। एकता के महाकुंभ के सफल समापन पर संतोष जताते हुए और नागरिकों को उनकी अथक मेहनत, प्रयासों और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने एक ब्लॉग में अपने विचार लिखे और इसे एक्स पर साझा किया।

“महाकुंभ संपन्न हुआ…एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है…”

“महाकुंभ में जिस भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की है वो सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध रखने के लिए कई सदियों की एक सशक्त नींव भी रख गया है।”

“प्रयागराज का महाकुंभ आज दुनियाभर के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के साथ ही प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए भी रिसर्च का विषय बन गया है।”

“आज अपनी विरासत पर गौरव करने वाला भारत अब एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। ये युग परिवर्तन की वो आहट है, जो देश का नया भविष्य लिखने जा रही है।”

महाकुंभ
महाकुंभ

“समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग इस महाकुंभ में एक हो गए। ये एक भारत श्रेष्ठ भारत का चिर स्मरणीय दृश्य करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास के साक्षात्कार का महापर्व बन गया।”

“एकता के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए देशवासियों के परिश्रम, उनके प्रयास, उनके संकल्प से अभीभूत मैं द्वादश ज्योतिर्लिंग में से प्रथम ज्योतिर्लिंग, श्री सोमनाथ के दर्शन करने जाऊंगा। मैं श्रद्धा रूपी संकल्प पुष्प को समर्पित करते हुए हर भारतीय के लिए प्रार्थना करूंगा। मैं कामना करूंगा कि देशवासियों में एकता की ये अविरल धारा, ऐसे ही बहती रहे।”

#india 2025 mahakumbh in prayagraj CulturalIndia HinduCulture HolyKumbh IndianTradition KumbhGatha KumbhHistory KumbhJourney KumbhMahaparv KumbhMela KumbhMela2025 ModiOnKumbh ModiVision ModiWritesKumbh narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News NarendraModi news PM Narendra Modi PMModiKumbhBook PMModiSpeech prayagraj ReligiousFestival SacredIndia SanatanDharma SpiritualIndia Uttar Pradesh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article66 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Next Article भड़काऊ बयान दिया तो किसी को नहीं छोडेंगे – धामी
Narad Post

Related Posts

RamayanaStory : हनुमान जी ने यहाँ किया था कालनेमि राक्षस का वध

April 4, 2026

SoniaGandhiHealth : सोनिया गांधी की हालत स्थिर

March 26, 2026

UttarPradeshNews : 25 बीवियां बनाकर दूल्हा फरार – फर्जी आईएएस कांड

March 23, 2026

indianculture : मंगेतरों को फोन कॉल पर अकेले में बात करने पर पाबंदी !

March 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Technology

FutureFood : आइए जानिए 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

By Narad PostApril 11, 20260

FutureFood : आइए जानिए 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ? :- आज हमारे लिए…

MosquitoesFindHumansDark : अंधेरे में इंसान को कैसे ढूंढ लेते हैं मच्छर ?

April 11, 2026

SunielShettyVow : सुनील शेट्टी की प्रतिज्ञा अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी

April 11, 2026

WaterStove : कंपनी ने बनाया पानी से चलने वाला चूल्‍हा

April 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?