RaghavChadha : प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को BJP में पहुंचाया :- पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) में हुई बगावत को लेकर सियासी हलचल तेज है। एक तरफ AAP राघव चड्ढा समेत तमाम बागी सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो विपक्षी दल AAP पर निशाना साध रहे हैं।
इस बीच नवजोत सिंह सिद्दू की पत्नी नवजोत कौर ने बड़ा दावा करते हुए राघव चड्ढा के पार्टी बदलने में उनकी साली प्रियंका चोपड़ा के होने का दावा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस पूरे प्रकरण पर कई बड़े दावे किए हैं, जो अब पंजाब से लेकर मुंबई तक चर्चा का विषय बन गए हैं।
नवजोत कौर सिद्दू ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था जिसकी एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस इंटरव्यू में नवोजत कौर ने दावा किया है कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। नवजेत कौर ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के कारण बचाया है।
नवजौत कौर ने कहा, ‘मुझे पहले से पता था कि राघव चड्ढा पार्टी से निकलने वाले हैं। पार्टी को भी लगने लगा था कि राघव हमारे लिए नहीं बोल रहा है। इसके बाद वह लड़ाई में पड़ गए। मैं आपको बता दूं कि हर खामोश बंदा एक पार्टी होता है।
राघव चड्ढा अब चार साल बाद बोल रहे हैं। उन्हें तो 1 साल पूरा होने के बाद ही बोलना शुरू कर देना चाहिए था। अगर कुछ गलत लग रहा था तो तभी बोलना चाहिए था।’
प्रिंयका की भूमिका का दावा
नवजोत कौर सिद्दू ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर बात करते हुए कहा, ‘प्रियंका को पता चला था कि राघव और AAP के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है । प्रियंका को पता था कि राघव को ईडी की जांच का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति की खातिर राघव को बचाने के लिए दखल दिया।’ बता दें कि राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा हैं और उनकी चेचेरी बहन प्रिंयका चोपड़ा हैं। प्रिंयका और परिणीति दोनों फिल्मों में काम करती हैं।
नवजोत कौर ने आगे दावा किया कि परिणीति ने प्रियंका को AAP के साथ चल रही अनबन के बारे में बताया था और यह भी कहा था कि पार्टी राघव को निकालने वाली है। इसके बाद, प्रियंका ने कथित तौर पर अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके BJP के नेताओं से बात की और पार्टी में राघव के शामिल होने की व्यवस्था की।
