Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BhoolBhulaiyaa4 : ‘रूह बाबा’ का फिर चलेगा जादू! ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू, भूषण कुमार का बड़ा मास्टरप्लांट!

July 23, 2026

HimeshReshammiya : सलमान खान की एक नजर ने बदल दी किस्मत! टीवी सीरियल्स बनाने वाला यह लड़का कैसे बना रातोंरात स्टार?

July 23, 2026

PuriJagannathNews : क्या है कपल्स के एक साथ दर्शन न करने की मान्यता ?

July 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » QdengaVaccine : 2022 में लॉन्च हुई QDENGA को 43 देशों में मिली मंजूरी
देश

QdengaVaccine : 2022 में लॉन्च हुई QDENGA को 43 देशों में मिली मंजूरी

19 clinical trials conducted on more than 28,000 people.
Narad PostBy Narad PostJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
QdengaVaccine
QdengaVaccine : 2022 में लॉन्च हुई QDENGA को 43 देशों में मिली मंजूरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

QdengaVaccine : 2022 में लॉन्च हुई QDENGA को 43 देशों में मिली मंजूरी :-  डेंगू की रोकथाम वाली वैक्सीन ‘QDENGA’ को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मार्केट में उतारने की मंजूरी मिल गई है। QDENGA वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी टाकेडा बायोफार्मा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को ये जानकारी दी।

भारत में मंजूरी पाने वाली पहली डेंगू वैक्सीन है। इसका इस्तेमाल 4 से 60 साल की उम्र के लोगों में डेंगू से बचाव के लिए किया जाता है। जापान की दिग्गज बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी टाकेडा की भारतीय यूनिट ने एक बयान में कहा कि इसे पहले डेंगू का संक्रमण हुआ हो या नहीं, दोनों ही स्थितियों में लगाया जा सकता है और इसके लिए वैक्सीन लगाने से पहले किसी टेस्ट की जरूरत नहीं होती है।

2022 में लॉन्च हुई QDENGA को 43 देशों में मिल चुकी है मंजूरी

टाकेडा के इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स के हेड, महेंद्र नायक ने कहा, “2022 में लॉन्च होने के बाद से QDENGA को 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और दुनिया भर में इसकी 32 मिलियन से ज्यादा डोज बांटी जा चुकी हैं।

ये मंजूरी भारत में डेंगू से बचाव को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।” उन्होंने आगे कहा कि QDENGA के लिए हालिया 7 साल के डेटा से पता चलता है कि ये डेंगू के संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आने से लगातार सुरक्षा देती है। ये सुरक्षा डेंगू वायरस के सभी चार सीरोटाइप के खिलाफ मिलती है।

28,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए 19 क्लिनिकल ट्रायल

कंपनी ने बताया कि भारत में मिली ये मंजूरी टाकेडा के ग्लोबल क्लिनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के नतीजों पर आधारित है। इस प्रोग्राम में डेंगू के ज्यादा असर वाले और कम असर वाले इलाकों में 28,000 से ज्यादा लोगों पर 19 क्लिनिकल ट्रायल (फेज 1, 2 और 3) किए गए थे।

कंपनी ने बताया कि इसे भारतीय लोगों पर किए गए फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल (DEN-302) के डेटा से भी समर्थन मिला है। इस ट्रायल में 4 से 60 साल की उम्र के लोगों में वैक्सीन की सुरक्षा और इम्यूनोजेनेसिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की क्षमता) की जांच की गई थी।

भारत में एक बड़ी समस्या है डेंगू

भारत में डेंगू काफी बड़ी समस्या है और कई इलाकों में डेंगू वायरस के चारों सीरोटाइप एक साथ फैलते हुए पाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि WHO डेंगू के ज्यादा असर वाले इलाकों में QDENGA के इस्तेमाल की सलाह देता है और ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में पब्लिक वैक्सीन प्रोग्राम में इसे शामिल करने का समर्थन करता है, जिसके लिए वैक्सीन लगाने से पहले स्क्रीनिंग की जरूरत नहीं होती है।

इसमें कहा गया है कि वैक्सीन को WHO से प्री-क्वालिफिकेशन भी मिल गया है, जिससे ये पुष्टि होती है कि ये एंटी-डेंगू वैक्सीन क्वालिटी, सेफ्टी और असर के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को पूरा करती है।

#BreakingHealth #DCGIApproval #DengueProtection #DengueVaccineIndia #GlobalHealth #IndiaHealthAlert #NewVaccine2026 #QdengaIndia #QdengaVaccine #TakedaBiopharma #TakedaIndia DenguePrevention HealthNews khojinarad MedicalBreakthrough naradpost naradpostbreakingnews TrendingNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUPIRecord : अब विदेशों में भी बढ़ रहा UPI का दायरा
Next Article PuriJagannathNews : क्या है कपल्स के एक साथ दर्शन न करने की मान्यता ?
Narad Post

Related Posts

BhoolBhulaiyaa4 : ‘रूह बाबा’ का फिर चलेगा जादू! ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू, भूषण कुमार का बड़ा मास्टरप्लांट!

July 23, 2026

HimeshReshammiya : सलमान खान की एक नजर ने बदल दी किस्मत! टीवी सीरियल्स बनाने वाला यह लड़का कैसे बना रातोंरात स्टार?

July 23, 2026

PuriJagannathNews : क्या है कपल्स के एक साथ दर्शन न करने की मान्यता ?

July 23, 2026

UPIRecord : अब विदेशों में भी बढ़ रहा UPI का दायरा

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
मुंबई

BhoolBhulaiyaa4 : ‘रूह बाबा’ का फिर चलेगा जादू! ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू, भूषण कुमार का बड़ा मास्टरप्लांट!

By Narad PostJuly 23, 20260

BhoolBhulaiyaa4 : ‘रूह बाबा’ का फिर चलेगा जादू! ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू, भूषण…

HimeshReshammiya : सलमान खान की एक नजर ने बदल दी किस्मत! टीवी सीरियल्स बनाने वाला यह लड़का कैसे बना रातोंरात स्टार?

July 23, 2026

PuriJagannathNews : क्या है कपल्स के एक साथ दर्शन न करने की मान्यता ?

July 23, 2026

QdengaVaccine : 2022 में लॉन्च हुई QDENGA को 43 देशों में मिली मंजूरी

July 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?