Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » RainAlert : कई राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान
देश

RainAlert : कई राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान

Chances of rain and snowfall in Himachal Pradesh.
Narad PostBy Narad PostMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
RainAlert
RainAlert : कई राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

RainAlert : कई राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान :-  मई का महीना आमतौर पर भीषण गर्मी और लू के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम अचानक बदल सकता है. इस दौरान कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

कई राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान

IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 11 से 13 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं का नया दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है. पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है. 11 से 13 मई के बीच राज्य में फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 13 मई के दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू और चंबा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम

दक्षिण भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6 से 7 दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. IMD ने 9 से 13 मई के बीच इन क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, बारिश के आसार नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 8 से 12 मई के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

#ClimateChange #MonsoonUpdate #RainAlert #RainInIndia #StaySafe DelhiHeat heatwave2026 IMDAlert IndiaWeather khojinarad naradpost naradpostbreakingnews StormWarning SummerRain thunderstorm ViralWeather WeatherForecast weatherupdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleFuelPriceHike : महंगाई का डबल अटैक! पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर हो सकते हैं महंगे; जल्द हो सकता है ऐलान
Next Article 142CroreNecklace : कौन हैं सुधा रेड्डी ? जिन्होंने पहना ₹142 करोड़ का नेकलेस
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

By Narad PostJuly 9, 20260

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय…

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?