Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी

April 6, 2026

penexamhack : नकलबाज ने पेन पर लिख डाला पूरा सिलेबस

April 6, 2026

Chanakya : किसने और क्यों बनाई विषकन्या आर्मी ?

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त – सुप्रीम कोर्ट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त – सुप्रीम कोर्ट

The rule of law has completely collapsed in Uttar Pradesh.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
उत्तर प्रदेश में कानून
उत्तर प्रदेश में कानून
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त – सुप्रीम कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट ने दीवानी मामले को आपराधिक केस में बदलने की प्रवृत्ति पर यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए टिप्पणी की, कि उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। कोर्ट ने कहा कि दीवानी मामले को आपराधिक मामले में तब्दील करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और जांच अधिकारी को हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि दीवानी विवाद के मामले में आपराधिक केस क्यों शुरू किया गया?ये टिप्पणियां सोमवार को प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, संजय कुमार और केवी विश्वनाथन की तीन सदस्यीय पीठ ने देबू सिंह और दीपक सिंह की उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं।

उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है वह गलत है: सुप्रीम कोर्ट

पीठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है वह गलत है। रोजाना दीवानी विवादों को आपराधिक केस में तब्दील किया जाता है। ये पूरी तरह गलत है। सिर्फ पैसे न देने पर मामले को आपराधिक मामले में नहीं बदला जा सकता। ये गलत है ..कोर्ट ने नाराजगी तब प्रकट की जब वकील ने बताया कि एफआईआर इसलिए दर्ज की गई, क्योंकि दीवानी मामला तय होने में समय लगता। पीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम जांच अधिकारी को निर्देश देंगे कि वह कटघरे में खड़े होकर गवाही दे और बताए कि कैसे क्रिमनल केस बनाया है?

पीठ ने कहा कि आप इस तरह आरोप पत्र नहीं दाखिल कर सकते। जांच अधिकारी को सीख मिलनी चाहिए। दीवानी मामले में वक्त लगेगा सिर्फ इसलिए आपने आपराधिक केस दर्ज कर आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी।इस मामले में देबू सिंह और दीपक सिंह ने वकील चांद कुरैशी के जरिए अपील दाखिल कर इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने की मांग की है।

चेक बाउंस का था मामला

याचिका के मुताबिक मूलत: यह मामला चेक बाउंस का था। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नोएडा के ट्रायल कोर्ट में लंबित आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है लेकिन स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ चेक बाउंस का मामला चलता रहेगा .. दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 39 थाने में आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात ), 506 (आपराधिक धमकी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

याचिका के मुताबिक दोनों के पिता ने शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये उधार लिये थे इसके बदले उसके पिता ने उन्हें 25 लाख का चेक भी जारी किया था। मामले के मुताबिक बाद में पैसे न लौटाने पर पुलिस ने शिकायत मिलने पर पिता के साथ साथ इन दोनों याचिकाकर्ताओं के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था, जिसे रद कराने की याचिका में मांग की गई है। हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की है।

#india CourtConcerns CourtOrder IndiaLaw IndiaPolitics JusticeInIndia LawAndJustice LawAndOrder LawChallenges LawEnforcement Lawlessness LegalSystem Lucknow narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news RuleOfLaw SupremeCourt RuleOfLawCrisis SupremeCourtIndia UPLawOrder Uttar Pradesh UttarPradeshCrisis UttarPradeshLaw
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleऔरग़ज़ेब ने निखारा अभिनेता अक्षय खन्ना का कैरियर
Next Article कच्चे तेल के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेगी
Narad Post

Related Posts

UPHighCourt : पति को कमाई बताने के लिए कर सकते हैं बाध्य –  हाई कोर्ट

April 1, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

ShriGuruRamRaiUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम

January 16, 2026

DehradunBulldozerAction : आधी रात अवैध मजार पर चला बुलडोज़र , देहरादून में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

January 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी

By Narad PostApril 6, 20260

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी :-  अप्रैल की शुरुआत के…

penexamhack : नकलबाज ने पेन पर लिख डाला पूरा सिलेबस

April 6, 2026

Chanakya : किसने और क्यों बनाई विषकन्या आर्मी ?

April 6, 2026

BhabijiGharParHai : अचानक पर्दे से ओझल हो गए शानदार चैनल्स

April 6, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?