Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

September 26, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SGRR ने सहस्त्रधारा में जलाया सांझा चूल्हा
उत्तराखंड

SGRR ने सहस्त्रधारा में जलाया सांझा चूल्हा

The women said that in this difficult time, dry food items or raw rations are not immediately useful.
Narad PostBy Narad PostSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SGRR lit a common stove in Sahastradhara
SGRR ने सहस्त्रधारा में जलाया सांझा चूल्हा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SGRR ने सहस्त्रधारा में जलाया सांझा चूल्हा :- आपदा की विकट घड़ी में जब पहाड़ के लोग संकट से जूझ रहे हैं, तब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संवेदनशील सामाजिक दायित्व निभाते हुए सहस्त्रधारा क्षेत्र में ‘सांझा चूल्हा’ की शुरुआत की।

इस पहल के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों को न केवल भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों तक भोजन पैकेट भी पहुँचाए जा रहे हैं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कुमुद सकलानी ने खाद्य सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राहत कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। राहत सामग्री में अनाज, दवाइयाँ और दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “प्राकृतिक आपदा के संकट काल में हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी प्रभावित परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम एक-दूसरे का सहारा बनें।”सहस्त्रधारा के अधोईवाला, बगड़ा धोरन, काडलीगाड़, भंडारा और सेरा जैसे गाँवों में जरूरतमंदों ने सांझा चूल्हे से भोजन ग्रहण किया। राहत कार्यों में सीएचसी रायपुर की टीम, स्थानीय स्वयंसेवक और दिहाड़ी मजदूरों ने भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सांझे चूल्हे के भोजन का लाभ उठाया।

विश्वविद्यालय की कुलपति ने खा़द्य सामग्री वाहन किया रवाना

यह पहला अवसर नहीं है जब विश्वविद्यालय ने आपदा राहत कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई हो। इससे पूर्व भी धराली (उत्तरकाशी), थराली (चमोली) और बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) आपदा प्रभावित क्षेत्रों में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने राहत सामग्री और चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया था।

इस मानवीय पहल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि शिक्षण संस्थान केवल ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि समाज की धड़कन हैं। जब-जब संकट आया है, एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने औपचारिकता से परे जाकर सेवा, सहानुभूति और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल कायम की है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

स्थानीय महिलाओं ने सांझा चूल्हा सेवा की प्रशंसा की उन्होने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने घर जैसा भोजन परोसकर राहत एवम् बचाव की नई मिसाल पेश की है। इस समय खाद्य सामग्री के स्थान पर त्यार भोजन प्रभावितों को बड़ी राहत दे रहा है।

महिलाओं का कहना था कि इस कठिन घड़ी में जहाँ सूखी खाद्य सामग्री या कच्चा राशन तुरंत उपयोगी नहीं हो पाता, वहीं ताजा और गरम भोजन प्रभावितों के लिए जीवनदायिनी संजीवनी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय करुणा और सामाजिक संवेदनशीलता का सजीव उदाहरण है।

घर से दूर, टूटे मकानों और बिखरे सपनों के बीच यह भोजन हर पीड़ित को यह भरोसा दिला रहा है कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, समाज की सामूहिक शक्ति उससे भी बड़ी है।

राहत कार्यों में जुड़े लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय की यह पहल आपदा पीड़ितों के लिए नई उम्मीद और विश्वास की ज्योति बनकर आई है। शिक्षा और सेवा का यह संगम न केवल वर्तमान को संबल दे रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है कि संवेदनशीलता ही समाज को सशक्त बनाती है।

#BondingThroughFood #BondingTradition #CommunityBonding #CommunityCelebration #CommunityEvent #CommunityFeast #CommunitySpirit #CommunityTogetherness #CulturalBonding #CulturalGathering #CulturalOccasion #CulturalTogetherness #FestivalOfTogetherness #FestivalVibes #FoodAndCulture #FoodCulture #FoodFestival #FoodSharing #FoodWithLove #HeritageCelebration #HeritageEvent #IndianCommunity #IndianCustoms #IndianFeast #IndianFestivities #IndianLifestyle #IndianValues #LocalTradition #Sahasradhara #SharedCulture #SharedMeal #SharedTradition #Togetherness #TogetherWeEat #TraditionalCelebration #TraditionalCooking #TraditionalFood #TraditionContinues #TraditionOfSharing #UnityCelebration chamoli aapda news CulturalCelebration CulturalEvent CulturalHeritage CulturalUnity dehradun aapda news IndianCulture IndianHeritage IndianTradition khoji narad narad post narad post breaking news SGRR SGRR ने सहस्त्रधारा में जलाया सांझा चूल्हा Shri Guru Ram Rai University Shri Mahant Devendra Das Ji Maharaj TraditionalRituals UnityInDiversity uttarakhand aapda news uttarkashi aapda news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा
Next Article कोश्यारी हुए धामी के मुरीद, बोले- धामी सरल और मृद भाषी
Narad Post

Related Posts

TheGreatIndianKapilShow : द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 के प्रीमियर पर लगेगा हंसी का तड़का

September 26, 2026

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026

NeuralinkBCI : गूंगे शख्स ने दिमाग से कहा ‘I Love You

September 21, 2026

LPGNewRule : LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से नया नियम होगा लागू

September 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

By Narad PostSeptember 26, 20260

HaivanMovie :अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप :-  अक्षय कुमार और…

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल

September 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?