Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

FreeCancerTreatment : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज : DM

December 30, 2025

VidhayakChampionship2025 : वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल

December 30, 2025

Modi2025 : पीएम मोदी के लिए कैसा रहा साल 2025 ?

December 30, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » टिक-टॉक के भारत में फिर से शुरू होने की अटकले : गुरुग्राम ऑफिस के लिए जॉब ओपनिंग निकाली
Delhi

टिक-टॉक के भारत में फिर से शुरू होने की अटकले : गुरुग्राम ऑफिस के लिए जॉब ओपनिंग निकाली

TikTok, a product of Chinese company ByteDance, was banned by the Indian government in June 2020 in view of national security.
Narad PostBy Narad PostSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
टिक-टॉक
टिक-टॉक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

टिक-टॉक के भारत में फिर से शुरू होने की अटकले:गुरुग्राम ऑफिस के लिए जॉब ओपनिंग निकाली :- भारत में जून 2020 से बैन रहने वाले लोकप्रिय वीडियो ऐप TikTok को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. हाल ही में कंपनी ने गुरुग्राम ऑफिस से कुछ नई भर्तियों की घोषणा की है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या TikTok जल्द भारत में फिर से लॉन्च हो सकता है? आइए इस खबर की तह तक जाते हैं और जानते हैं TikTok की वर्तमान स्थिति क्या है।

क्लिक करें और देखें  :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा

भारत में TikTok की स्थिति

TikTok, जो कि चीन की कंपनी ByteDance की प्रोडक्ट है, को भारत सरकार ने जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित कर दिया था. गलवान घाटी में हुई सीमा विवाद के बाद भारत ने कुल 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था, जिनमें TikTok भी शामिल था. उस समय TikTok के भारत में करीब 20 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता थे, जो इसे कंपनी का सबसे बड़ा बाजार बनाते थे।

अब तक TikTok न तो Google Play Store पर है और न ही Apple App Store पर. हालांकि कुछ यूजर्स ने बताया कि वे TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं, लेकिन सरकारी अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अभी तक TikTok के बैन को हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया है।

नई जॉब वैकेंसी से क्यों बढ़ी वापसी की उम्मीदें?

TikTok ने हाल ही में LinkedIn पर गुरुग्राम स्थित अपने ऑफिस से दो नई भर्तियां निकाली हैं. ये दोनों पद कंपनी के Trust and Safety डिवीजन के लिए हैं, जो कंटेंट मॉडरेशन और यूजर सेफ्टी से जुड़ा विभाग है. पहली जॉब कंटेंट मॉडरेटर की है, जो प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने वाले कंटेंट की समीक्षा करेगा।

दूसरी जॉब वेलबीइंग पार्टनरशिप एंड ऑपरेशंस लीड की है, जो यूजर्स की सेहत और सुरक्षा से जुड़े कामों को देखेगा. इन भर्तियों के बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद TikTok भारत में अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने वाला है।

जॉब पोस्टिंग का मतलब वापसी नहीं

हालांकि TikTok की नई जॉब पोस्टिंग का यह मतलब नहीं है कि कंपनी भारत में जल्द ही वापस आएगी. सरकार ने अभी तक बैन हटाने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है. TikTok के ऑफिस में चल रही ये नियुक्तियां सिर्फ कंपनी के अन्य अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस और कंटेंट मॉडरेशन के लिए हो सकती हैं।

इसलिए इन भर्तियों को देखकर जल्दबाजी में वापसी की उम्मीद न करें. भारत में TikTok का बैन अभी भी कायम है और जब तक सरकार से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह ऐप वापसी की संभावना कम ही दिखती है।

delhi india news khoji narad narad post naradpost breaking news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर, कई जनपदों में रेड अलर्ट
Next Article उत्तराखंड में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण
Narad Post

Related Posts

KashiVishwanathTemple : काशी विश्वनाथ में नए साल पर कड़े नियम लागु

December 27, 2025

SainikSchool : सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल में क्या अंतर है?

December 26, 2025

GaneshGodiyaalUltimatum : गणेश गोदियाल का धामी सरकार को अल्टीमेटम

December 24, 2025

IndianEconomyGrowth : देश से भीषण गरीबी लगभग पूरी तरह खत्म!

December 13, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

FreeCancerTreatment : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज : DM

By Narad PostDecember 30, 20250

FreeCancerTreatment :  कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज : – जिलाधिकारी सविन बंसल ने…

VidhayakChampionship2025 : वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल

December 30, 2025

Modi2025 : पीएम मोदी के लिए कैसा रहा साल 2025 ?

December 30, 2025

UttarakhandAgricultureCrisis : खेती पर बड़ा संकट, 25 साल में 27% जमीन हुई गायब

December 30, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?