Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

November 20, 2026

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » YuvrajSingh : ‘पत्नियां करती हैं रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर’
NARAD POST BREAKING NEWS

YuvrajSingh : ‘पत्नियां करती हैं रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर’

Another controversial statement by Yograj Singh.
Narad PostBy Narad PostMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
YuvrajSingh
YuvrajSingh : 'पत्नियां करती हैं रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर'
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

YuvrajSingh  : ‘पत्नियां करती हैं रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर’ :-  टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इस बार उनके निशाने पर खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले और उसमें उनके परिवार खासकर पत्नियों की भूमिका रही है।

योगराज सिंह का एक और विवादित बयान

एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा कि घर की महिलाएं अक्सर खिलाड़ियों के करियर और संन्यास के फैसलों को प्रभावित करती हैं जो उनके अनुसार सही नहीं है। योगराज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘घर की महिलाएं और आपकी पत्नियां कोचिंग शुरू कर देती हैं। वे आपसे कहती हैं कि अब आपके संन्यास का समय आ गया है अब परिवार और बच्चों पर ध्यान देने और उनके साथ समय बिताने का वक्त है। मेरा मानना है कि महिलाओं को किसी खिलाड़ी की महान संभावनाओं के बीच में नहीं आना चाहिए। फकीर और खिलाड़ी इन दोनों का कोई धर्म या वर्ग नहीं होता वे भगवान के बंदे होते हैं।’

योगराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने उम्र और संन्यास को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी तीखा कटाक्ष किया। रोहित और विराट टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए योगराज ने कहा, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली युवा क्रिकेटर हैं और वे छोड़ना चाहते हैं? लानत है ऐसी जिंदगी पर।

दुनिया को अहसास कराओ कि तुम सर्वश्रेष्ठ हो और तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता। अगर तुम 50 साल के भी हो और दोहरा शतक बना रहे हो तो कोई तुम्हें टीम से बाहर नहीं करेगा। हमारे देश में उम्र का यह फैक्टर बहुत अजीब है।’

दिलचस्प बात यह है कि योगराज सिंह जो अक्सर एमएस धोनी की आलोचना करते रहे हैं, इस बार धोनी की तारीफ करते नजर आए। धोनी की फिटनेस और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि धोनी को अगले 10 साल तक और खेलना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि लोगों को यह हक किसने दिया कि वे धोनी को संन्यास लेने के लिए कहें। योगराज के मुताबिक जिस तरह का समर्पण धोनी ने दिखाया है उसके लिए उन्हें सलाम है।

controversialstatement cricketercareer cricketretirement dhonifitness doublecentury indianagefactor khojinarad msdhoni naradpost playerfitness rohitsharma t20testodi TeamIndia ViratKohli wivesinfluence yograjsingh yuvrajsingh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePetrolHoarding : पानी की टंकी में क्यों नहीं भरते पेट्रोल ?
Next Article ChardhamRegistration : चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी?
Narad Post

Related Posts

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

November 20, 2026

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

By Narad PostNovember 20, 20260

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल क्लास परिवारों के बीच फर्क जानिए :-  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?