Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KashiVishwanathTemple : काशी विश्वनाथ में नए साल पर कड़े नियम लागु
NARAD POST BREAKING NEWS

KashiVishwanathTemple : काशी विश्वनाथ में नए साल पर कड़े नियम लागु

These rules will remain in effect till January 3.
Narad PostBy Narad PostDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KashiVishwanathTemple
KashiVishwanathTemple काशी विश्वनाथ में नए साल पर कड़े नियम लागु
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KashiVishwanathTemple : काशी विश्वनाथ में नए साल पर कड़े नियम लागु :-  अगर आपने साल 2026 का स्वागत बाबा विश्वनाथ के चरणों में मत्था टेककर करने की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. बनारस की गलियों में महादेव के जयकारों के बीच नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. नए साल की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन की व्यवस्था में कुछ कड़े फैसले लिए हैं, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो।

3 जनवरी तक लागू रहेंगे ये नियम

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने साफ कर दिया है कि साल के आखिरी दिनों से लेकर 3 जनवरी तक मंदिर में दर्शन का तरीका बदला रहेगा. दरअसल, हर साल 31 दिसंबर और 1 जनवरी को काशी में भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ता है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बचती. इसी दबाव को मैनेज करने के लिए मंदिर प्रशासन ने ‘स्पर्श दर्शन’ पर पूरी तरह रोक लगा दी है. यानी अब आप गर्भगृह में जाकर शिवलिंग को छू नहीं पाएंगे, बल्कि आपको दूर से ही ‘झांकी दर्शन’ करके संतोष करना होगा।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
अक्सर देखा जाता है कि वीआईपी मूवमेंट की वजह से आम श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. लेकिन इस बार प्रशासन ने आम आदमी की सहूलियत को ऊपर रखा है. नए नियमों के मुताबिक, न्यू ईयर के मौके पर किसी भी तरह के प्रोटोकॉल दर्शन या विशेष वीआईपी सुविधा पर रोक लगा दी गई है।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि जब लाखों की भीड़ सामने हो, तो हर भक्त एक समान है. इसलिए, चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे आम कतार का ही हिस्सा बनना पड़ सकता है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

6 लाख भक्तों के आने का अनुमान

प्रशासन के इन कड़े फैसलों के पीछे की वजह भी काफी बड़ी है. आंकड़ों की मानें तो साल के आखिरी दिन और नए साल की सुबह तक काशी में करीब 6 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है. इतनी बड़ी संख्या को संभालना वाराणसी पुलिस और मंदिर प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

इसीलिए सुगम दर्शन के लिए झांकी दर्शन की व्यवस्था को सबसे बेहतर माना गया है, ताकि लाइन लगातार चलती रहे और भीड़ एक जगह इकट्ठा न हो.अगर आप इन दिनों काशी में हैं, तो ध्यान रखें कि मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त होगी. मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए आपको धैर्य रखना होगा. प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु मंदिर के नियमों का पालन करें और भारी सामान साथ न लाएं।

BabaVishwanathDarshan DevoteeGuidelines2026 KashiPilgrimage2026 KashiShraddhaluUpdate KashiTempleAdministration KashiTempleCrowd KashiTempleRegulations KashiVishwanathTemple khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NewYearCelebrationBanaras NewYearInKashi NoTouchDarshan StrictRulesAtKashi VaranasiNewYearRules VaranasiTempleNews VIPDarshanBan
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSainikSchool : सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल में क्या अंतर है?
Next Article SalmanKhanBirthday : सलमान ने पैपराजी संग काटा केक, जन्मदिन मनाने फॉर्महाउस पहुंचा खानदान
Narad Post

Related Posts

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?